Alirajpur Viral Video: शादी समारोह में घूंघट हटते ही उड़ गए सबके होश, भीड़ ने युवकों की कर दी पिटाई, जानें पूरा मामला

Ads

Alirajpur Viral Video: आलीराजपुर में दो युवकों की पिटाई का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो इलाके में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Alirajpur Viral Video

HIGHLIGHTS
  • शादी समारोह में महिला बनकर पहुंचे दो युवक
  • महिलाओं को हुआ शक, घूंघट उठाते ही खुली पोल
  • भीड़ ने पकड़कर की पिटाई, पुलिस ने भेजा जेल

Alirajpur Viral Video: आलीराजपुर में दो युवकों की पिटाई का वीडियो सामने आया है। दरअसल वीडियो में कुछ लोग मिल कर दो युवकों की पिटाई करते नज़र आ रहे है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि भीड़ ने युवकों की इतनी पिटाई की जिससे वे बेसुध हो गए। आपको बताते है कि आख़िर पूरा मामला क्या है। घटना बीते गुरुवार की जोबट थाना क्षेत्र के उबलड़ गाँव की है, जहाँ एक शादी समारोह में दो युवक महिलाओं के वेश में पहुंचे और शादी समारोह में मौजूद महिलाओं के बीच जा कर बैठ गए।

 युवकों को ट्रेलर से बांध कर खूब पीटा

Alirajpur Viral Video इसी बीच कुछ महिलाओं को युवकों के हाव-भाव संगदिग्ध लगे। वहाँ मौजूद महिलाओं ने जब युवकों के घूंघट उठाए तो सब चौक गए। दरअसल घूँघट के बीच बैठे दोनों युवक चोरी की नियत से शादी समारोह में महिलाओं के वेश में पहुँचे थे। जैसे ही दोनों की पोल खुली वे मौके से भागने लगे लेकिन वहाँ मौजूद भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी जम कर पिटाई कर दी। भीड़ में मौजूद लोगो ने दोनों युवकों को पशु उपचार के ट्रेलर से बांध कर खूब पीटा। घटना की जानकारी के बाद जोबट पुलिस मौके पर पहुँची और युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ चोरी के प्रयास का अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। दोनों युवक खुटाजा गांव के रहने वाले बताए जा रहे है। वहीं युवकों की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है।

 

ये भी पढ़ें

यह घटना कहां की है?

यह मामला मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र के उबलड़ गांव का है।

युवक शादी समारोह में महिला बनकर क्यों पहुंचे थे?

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक कथित तौर पर चोरी की नीयत से महिलाओं का वेश धारण कर शादी समारोह में पहुंचे थे।

युवकों की पहचान कैसे हुई?

शादी में मौजूद महिलाओं को उनके हाव-भाव संदिग्ध लगे। शक होने पर घूंघट उठाया गया, जिससे उनकी पहचान सामने आ गई।

युवकों के साथ क्या हुआ?

पहचान उजागर होने के बाद दोनों युवक भागने लगे, लेकिन भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

जोबट पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।