Sajjan Singh Verma On BJP Government/Image Credit: IBC24.in
Sajjan Singh Verma Latest News : इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बयान देते हुए नगर निगम घोटाले के समय मौजूद रहे सभी महापौर और कमिश्नर को जेल में डालने की बात कही है। इंदौर में मीडिया से बात करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की भाजपा के दो तरह के चेहरे सामने आ रहे है।
विपक्षी दल के व्यक्ति पर भाजपा तत्काल केस दर्ज करती है लेकिन नगर निगम में सालो से भाजपा की परिषद् होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की जो भाजपा के पाले में आता है वो पाक साफ़ हो जाता है, सज्जन सिंह वर्मा ने नगर निगम को आड़े हाथो लेते हुए कहा की प्रदेश के सभी नगर निगम भष्ट्राचार के अड्डे बन चुके है।
वही सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस से बीजेपी में गए नेताओ को लेकर कहा की इन नेताओ की बड़ी बुरी स्थिति है। इन्हे कोई पूछ नहीं रहा है। इन्हे आठवीं दसवीं लाइन में बिठाया जा रहा है। वही सज्जन सिंह वर्मा ने शहर के बढ़ते अपराधों को लेकर कहा की हमें पुलिस कमिशनरी प्रणाली पर भी तरस आता है।