इंदौर (मध्यप्रदेश), 26 अगस्त (भाषा) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान को देश के हर नागरिक के लिए अनिवार्य बताते हुए बुधवार को कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के खिलाफ रहने वाले लोगों को राष्ट्रविरोधी समझा जाना चाहिए।
सिंधिया ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि देश के हर नागरिक को ‘वंदे मातरम्’ को सिर-माथे पर लेना (बहुत सम्मानपूर्वक स्वीकार करना) होगा और इसे अपने दिल में रखना होगा।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया से कांग्रेस के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ के केवल शुरुआती दो अंतरों के गायन के फैसले पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। उन्होंने विपक्षी दल का नाम लिये बगैर कहा कि जो व्यक्ति ‘वंदे मातरम्’ के खिलाफ हो, उसे ‘राष्ट्रविरोधी’ समझा जाए।
भाषा हर्ष अमित
अमित