Reported By: Pavan Kaurav
,Smack Smuggler Arrested/Image Credit: IBC24
Smack Smuggler Arrested: नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत तेंदूखेड़ा पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत की 7.90 ग्राम स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की है।
Smack Smuggler Arrested: बता दें कि, तेंदूखेड़ा पुलिस ने गोलू ढाबे के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.90 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करेली निवासी 35 वर्षीय केदार धानक और 42 वर्षीय अजय लोधी के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों से नशे के नेटवर्क और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-