Naxalites protesting Manipur violence
Naxalites protesting Manipur violence: बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने इलाके में बैनर पोस्टर लगाए। केंद्र सरकार और मणिपुर हिंसा का विरोध किया। मणिपुर हिंसा को लेकर देश के कई राज्यों में लगातार विरोध जताया जा रहा है। बालाघाट जिले में भी नक्सलियों ने इलाके में बैनर पोस्टर बांध विरोध जता रहे। नक्सलियों ने महिला उत्पीड़न का भी विरोध किया।
Naxalites protesting Manipur violence: दरअसल, बालाघाट के लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम पौनी में नक्सलियों ने इलाके में बैनर पोस्टर बांधे। बालाघाट पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने बैनर पोस्टर जब्त किया। इसकी जानकारी लांजी थाना के SP समीर सौरभ ने दी।