LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 8 August 2026: छत्तीसगढ़ में 700 शिक्षकों का तबादला.. विभाग ने जारी की ट्रांसफर-पोस्टिंग की बम्पर लिस्ट

Ads

Today Live Breaking News and Updates 8 August 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने 700 से अधिक शिक्षकों और प्रधान पाठकों के तबादले का आदेश जारी किया, पूरी सूची देखें।

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 09:05 AM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 11:12 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 8 August 2026

The liveblog has ended.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पदस्थ शिक्षक लंबे समय से अपने तबादले का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब शिक्षकों का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 700 से अधिक शिक्षकों और प्रधान पाठकों का नाम शामिल है। यह आदेश महानदी भवन के शिक्षा विभाग से जारी किया गया है।

CG Teacher Transfer List 2026 PDF by dilliwar.deepak


Today Live Breaking News and Updates 8 August 2026 नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, यहां आना मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव। पीएम मोदी ने छात्रों से कहा, ‘यह आपकी नई यात्रा शुरू हो रही है और यह यात्रा उत्साह और जुनून से जुड़ी है।

 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। (Chamba bus accident churah 8 dead) बैरागढ़-चंबा स्टेट हाइवे पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा देवीकोठी के पास चालुज मोड़ के नजदीक हुआ।

ड्राइवर-कंडक्टर समेत 8 की मौत
हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 8 लोगों की मौत की खबर है। वहीं करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

The liveblog has ended.