Bandhavgarh Wildlife Sanctuary: बांधवगढ़ अभयारण्य में बाघ के हमले से महिला की मौत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, इतने लाख का मुआवजा देने का किया ऐलान

Ads

Bandhavgarh Wildlife Sanctuary: बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य क्षेत्र में एक बाघ ने रविवार तड़के ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 03:36 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 03:40 PM IST

Bandhavgarh Wildlife Sanctuary/Image Credit: MP DPR

HIGHLIGHTS
  • बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य क्षेत्र में एक बाघ ने रविवार तड़के ग्रामीणों पर हमला कर दिया।
  • इस हमले में एक महिला की मौत हो गई।
  • इस घटना में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bandhavgarh Sanctuary News: उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया जिला स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य क्षेत्र में एक बाघ ने रविवार तड़के ग्रामीणों पर हमला कर दिया, (Bandhavgarh Wildlife Sanctuary) जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि यह घटना अभयारण्य के पनपथा रेंज अंतर्गत पनपथा गांव में तड़के करीब 3 बजे हुई।

सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया शोक

इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला की मृत्यु और कुछ ग्रामीणों के घायल होने पर शोक जताया। शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमले में मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों के निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।’

फूल बाई पाल के रूप में हुई महिला की पहचान

Bandhavgarh Sanctuary News: बाघ के इस हमले में जान गंवाने वाली महिला की पहचान पहलू पाल की पत्नी फूल बाई पाल (40) के रूप में हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वनविभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ कथित रूप से मारपीट भी की। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों पर बार-बार मदद की गुहार लगाने के बावजूद तुरंत प्रतिक्रिया देने में विफल रहने का आरोप लगाया और दावा किया कि बाघ अभी भी पास में घूम रहा है। (Bandhavgarh Wildlife Sanctuary) गुस्साए ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के कारण बचाव अभियान शुरू करने के प्रयासों में देरी हुई।

ग्रामीणों ने वन कर्मचारियों को घेरा

बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने मौके पर पहुंचने के बाद  कहा, ‘बाघ ने एक महिला की जान ले ली और तीन से चार लोगों को घायल कर दिया।’ उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। (Bandhavgarh Wildlife Sanctuary) सहाय ने कहा, ‘हम शव को गांव से बाहर ले जाने और बाघ को वापस सुरक्षित क्षेत्र में ले जाने का प्रयास शुरू करने के लिए जिला प्रशासन के साथ बातचीत कर रहे हैं।’ उन्होंने यह पुष्टि की कि ग्रामीणों ने वन कर्मचारियों को घेर लिया है और कुछ के साथ मारपीट भी की गई।

ग्रामीणों ने रेंजर के साथ की मारपीट

Bandhavgarh Sanctuary News: ग्रामीणों ने बताया कि खेरवा टोला इलाके में हुए बाघ के इस हमले में दशइया पाल सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। बाद में वन टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पनपठा रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव के साथ कथित तौर पर मारपीट की, (Bandhavgarh Wildlife Sanctuary) जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बाघ के बार-बार होने वाले हमलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने एक महिला रेंजर अंजू वर्मा के साथ कथित तौर पर हाथापाई की और उन्हें कथित तौर पर बंधक बना लिया।

इन्हे भी पढ़ें:-