Betul Two Women Suicide : युवक अपनी दो पत्नियों के साथ मिलकर घर में करता था ऐसा काम, पड़ोसी को लगी भनक तो दी पुलिस को सूचना, फिर डर के मारे महिलाओं ने जो किया..

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक ही व्यक्ति की दो पत्नियों ने अलग-अलग जगहों पर ज़हर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। एक महिला ने घर पर ज़हर खाया, जबकि दूसरी SP कार्यालय पहुंचकर छत से कूदने की कोशिश करने लगी।

Betul Two Women Suicide : युवक अपनी दो पत्नियों के साथ मिलकर घर में करता था ऐसा काम, पड़ोसी को लगी भनक तो दी पुलिस को सूचना, फिर डर के मारे महिलाओं ने जो किया..
Modified Date: March 19, 2026 / 11:15 pm IST
Published Date: March 19, 2026 11:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एक ही पति की दो पत्नियों ने ज़हर खाया
  • एक महिला ने SP ऑफिस में छत से कूदने की कोशिश की
  • जुआ अड्डे की शिकायत के बाद बढ़ा तनाव

बैतूल : Betul News Today मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ एक ही व्यक्ति की दो पत्नियों ने अलग-अलग जगहों पर जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनाघाटी बस्ती की रहने वाली इन दो महिलाओं में से एक ने घर पर जहर गटक लिया, जबकि दूसरी ने सीधे SP कार्यालय पहुंचकर जहर खाया और छत से कूदने का प्रयास किया। महिला टीआई और अन्य कर्मचारियों ने दोनों की जान बचते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

पति के साथ मिलकर घर में खिलवाते थे जुआ

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनाघाटी बस्ती का है।: Betul News Today  बताया जा रहा है दोनों महिलाओं का एक ही पति था और वो घर में जुआ का अड्डा चलाता था। दोनों पत्नियां भी इस काम में उसका साथ देती थीं। सोनाघाटी इलाके के लोगों ने इस अवैध गतिविधि की शिकायत एसपी कार्यालय में की थी। पुलिस की संभावित कार्रवाई और बदनामी के डर से दोनों महिलाएं बुरी तरह घबरा गईं और आत्मघाती कदम उठा लिया।

मौके पर मची अफरा-तफरी

एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने जहर खाने के बाद अचानक छत की ओर दौड़ लगा दी और वहां से छलांग लगाने की कोशिश की। : Betul News Today  मौके पर मौजूद महिला टीआई और स्टाफ ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ा और तुरंत अस्पताल रवाना किया। दूसरी ओर, घर पर जहर खाने वाली महिला की हालत भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल दोनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

जाँच में जुटी पुलिस

कोतवाली पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घर में चल रहे जुआ अड्डे और महिलाओं के इस कदम के पीछे की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या उन पर किसी तरह का कोई दबाव था या यह सिर्फ गिरफ्तारी के डर से किया गया ड्रामा था।

इन्हें भी पढ़ेंः


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.