Bhind Cow Rape: रात के अंधेरे में गाय को खूंटे से बांधकर बुजुर्ग मिटा रहा था अपनी हवस, पांचवीं बार ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

भिंड जिले में एक वृद्ध को गाय के साथ दुष्कर्म करते हुए पांचवीं बार पकड़ा गया। ग्रामीणों ने आरोपी का वीडियो बना कर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रदेश में गौ-वंश के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

Bhind Cow Rape: रात के अंधेरे में गाय को खूंटे से बांधकर बुजुर्ग मिटा रहा था अपनी हवस, पांचवीं बार ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

Bhind Cow Rape/ Image Source : AI/ IBC24

Modified Date: January 10, 2026 / 01:16 pm IST
Published Date: January 10, 2026 1:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भिंड जिले में वृद्ध को गाय के साथ दुष्कर्म करते हुए पांचवीं बार पकड़ा गया।
  • ग्रामीणों ने आरोपी का वीडियो बना कर पुलिस को सूचना दी।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू की।

Bhind crime news भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक वृद्ध को गाय के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांचवीं बार बनाया हवस का शिकार

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला लहार थाना क्षेत्र का है( MP crime news)। वृद्ध को ग्रामीणों ने पांचवीं बार गाय के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी निरंतर गाय को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा है। इस बार जब वृद्ध कुकर्म को अंजाम दे रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी का वीडियो भी बना लिया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। (Lahar police station news)

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में गौ-वंश के खिलाफ हो रहे अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रदेश की राजधानी भोपाल में 26 किलो गौमांस जब्त किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इन्हें भी पढ़ें :-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.