Bhopal LPG Shortage: अब केवल इन लोगों को ही मिलेगा LPG सिलेंडर, अवैध भंडारण पर होगी तगड़ी कार्रवाई, इस जिले के कलेक्टर ने जारी किया आदेश

अब केवल इन लोगों को ही मिलेगा LPG सिलेंडर, अवैध भंडारण पर होगी तगड़ी कार्रवाई, Bhopal Collector Decision on LPG Shortage

Bhopal LPG Shortage: अब केवल इन लोगों को ही मिलेगा LPG सिलेंडर, अवैध भंडारण पर होगी तगड़ी कार्रवाई, इस जिले के कलेक्टर ने जारी किया आदेश

LPG Cylinder New Rule. Image Source- IBC24

Modified Date: March 13, 2026 / 12:44 am IST
Published Date: March 12, 2026 9:50 pm IST

भोपाल। Bhopal LPG shortage: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारत में घरेलू रसोई गैस एलपीजी की किल्लत की खबरें आ रही हैं। इस बीच अब भोपाल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि एलपीजी गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

जारी निर्देशों के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सीमित रखी जाएगी। चिकित्सालयों और शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यकतानुसार कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकेंगे, जबकि अन्य व्यावसायिक उपयोग के लिए कमर्शियल सिलेंडर नहीं दिए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध अंतरण या व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये अफसर करेंगे निगरानी

Bhopal LPG shortage: आदेश के पालन और निगरानी की जिम्मेदारी एसडीएम, सीएसपी और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को सौंपी गई है। ये अधिकारी क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर रखेंगे। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।