MP Husband Suicide: पत्नी की प्रताड़ना ने ली एक और युवक की जान! शादी के महज इतने दिनों बाद ही देने लगी थी धमकी, वीडियो बनाकर बताई पूरी कहानी

Ads

पत्नी की प्रताड़ना ने ली एक और युवक की जान! शादी के महज इतने दिनों बाद ही देने लगी थी धमकी, Bhopal Husband Suicide Case

  • Reported By: Shailendra Singh

    ,
  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 07:45 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 07:45 PM IST

भोपालः MP Husband Suicide: राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना इलाके में एक होटल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर अपनी पत्नी को इसका जिम्मेदार बताया है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी 7 महीने पहले हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

MP Husband Suicide:  मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला शाहपुरा थाना इलाके का है। 12 नंबर स्टॉप में रहने वाला युवक विकास हिरवे की शादी 7 महीने पहले ही हुई थी। परिजनों की मानें तो मृतक युवक एक दिन पहले काम के लिए कहकर घर से निकला था। उसने जैसे ही आत्महत्या के पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और परिजनों ने देखा तो उसकी खोज में जुट गए। शाहपुरा थाना इलाके के एक होटल के बाहर उसकी गाड़ी खड़ी मिली। रिसेप्शन में पूछताछ से पता चला कि उसने एक रूम किराए पर लिया है। दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला। जब खिड़की देखा तो युवक की लाश पंखे से लटक रही थी। बाद में पुलिस की मदद से गेट खोलकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में युवक कह रहा है कि उसकी पत्नी स्नेहा उसे और उसके परिवार वालों को लगातार प्रताड़ित कर रही थी। अपना सभी सामान और दस्तावेज भी वह कुछ दिन पहले अपने मायके में रखकर आई है। किसी न किसी बात पर आए दिन घर में विवाद करती थी और वह उसे दहेज प्रताड़ना की केस में फंसाने की धमकी देती थी। यही कारण है कि वह सुसाइड करने के लिए मजबूर हुआ है। इधर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है।तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें