Reported By: Deepak Dwivedi
,Bhopal Minor Girls Love Jihad Case/AI Generated Image
Bhopal Minor Girls Love Jihad Case: एमपी की राजधानी भोपाल से लव जिहाद और दुष्कर्म का मामला सामने आया है, यहां बागसेवनिया थाना क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवकों ने लड़कियों को होटल में ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया और धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला। मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जल भेज दिया है।
बजरंग दल ने विशेष समुदाय के युवकों को हिंदू नाबालिग लड़कियों के साथ साकेत नगर के होटल में पकड़ा था। नाबालिगों ने बताया कि आरोपियों ने शराब पिलाकर दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए होटल मैनेजर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गरीब बस्तियों की बच्चियों को टारगेट कर अपनी हवस का शिकार बनाते थे।
आपको बता दें कि बुधवार की दोपहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक साकेत नगर स्थित हो होटल में दबिश दी। जहां पर विशेष समुदाय के युवकों को आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़ा और दो हिंदू नाबालिग लड़कियों को भी उनके साथ पकड़ा। इसके बाद उन्हें बागसेवनिया पुलिस के हवाले किया गया। मामले में पुलिस ने धर्म स्वतंत्रता अधिनियम समेत पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।