Bhopal News: हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाकर थाने पहुंची दुल्हन, पुलिस से लगाई ये गुहार, मामला जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
Dulha Dulhan News: हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाकर थाने पहुंची दुल्हन, पुलिस से लगाई ये गुहार, मामला जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
Dulha Dulhan News | Photo Credit: IBC24
- भोपाल में शादी से पहले मंडप से दूल्हे की गिरफ्तारी
- दुल्हन थाने पहुंची और दूल्हे को छोड़ने की गुहार लगाई
- पुलिस ने गैंग सरगना समेत 6 आरोपियों को पकड़ा
भोपाल: Dulha Dulhan News मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने शादी से पहले ही एक दूल्हे को गिरफ्तार कर ली है। जिससे दूल्हे के परिवार में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी ओर अब दुल्हन ने थाने पहुंचकर दूल्हे को छोड़ने की गुहार लगा रही है।
Bhopal News मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस ने इलीगल गैंग का पर्दाफाश किया था। जिसमें अब तक पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग का सरगना आकाश नीलकंठ उर्फ भूरा हड्डी, पहले से हत्या के मामले में आरोपी है। पुजारी को किडनैपिंग कर महिला संबंधी मामले में फंसाने की धमकी थी दी। जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर दूल्हें को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बुधवार को दूल्हे को शादी के मंडप से हिरासत में लिया था।
हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी लगाए थाने पहुंची दुल्हन
जिसके बाद हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने गुरुवार को कोहेफिजा थाने में दुल्हन पहुंची और दूल्हे को छोड़ने या कस्टडी में शादी की बची हुई रस्में पूरी कराने की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी. दुल्हन ने पुलिस से कहा कि साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। मेरी क्या गलती है? मुझे उसके जुर्म की जानकारी नहीं थी। घर में मेहमान मौजूद हैं, हल्दी से लेकर तमाम रस्में हो चुकी हैं। उसका कहना था कि उसके होने वाले पति को 2 घंटे के लिए रिहा कर दो. नहीं तो यही कस्टडी में ही फेरे की रस्में पूरी करा दो।
मंडप से पुलिस ने लिया था हिरासत में
आपको बता दें कि इल्लीगल गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी की शादी युवती सीमा से बुधवार को दोपहर में होने वाली थी। इसी दौरान पुलिस पहुंची और मंडप से उसे उठा लिया। इतना ही नहीं गैंगस्टर दूल्हे के साथ पुलिस ने उसके साथियों को भी पकड़ा गया था। पुलिस ने आकाश, राजमजी ठाकुर, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक मीणा, नीरज खानगे और अमित ओसवाल को गिरफ्तार किया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: सिलेंडर वाली जंग, आरोपों के सियासी रंग! क्या गैस की कमी की स्थिति में सरकार के पास कोई प्लान-B मौजूद है ?
- Vande Bharat: संसद तक पहुंची रसोई की आग, ऊर्जा संकट पर आर-पार! क्या सरकार इस पर दे पाएगी कोई ठोस जवाब?
- Israel US Iran War Update: PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को घुमाया फोन, इन मुद्दों को लेकर हुई दोनों नेताओं के बीच चर्चा, युद्ध के सामाधान के लिए दिया ये सुझाव

Facebook


