MP Weather Update Today: फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश! बिजली-आंधी और ओलावृष्टि… मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश! बिजली-आंधी और ओलावृष्टि... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट , MP Weather Update Today

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 07:06 AM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 07:08 AM IST

MP Weather Update Today/Image Source: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ का असर
  • आधे मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश
  • मौसम विभाग का ताजा अलर्ट जारी

भोपाल: MP Weather Update Today: साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मध्य प्रदेश के करीब आधे हिस्से में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

23-24 फरवरी को फिर बरसेगा आसमान (Aaj ka Mausam Kaisa Rahega)

MP Weather Update Today: उज्जैन और मंदसौर समेत कई जिलों में ओले गिरे। उज्जैन जिले के घट्टिया, महिदपुर और उन्हेल सहित ग्रामीण इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल आड़ी हो गई जिससे दाने को नुकसान होने की आशंका है। पिछले दो दिनों से प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा। बीते 24 घंटों में 25 जिलों के करीब 80 शहरों और कस्बों में बारिश दर्ज की गई। इनमें धार, श्योपुर, शिवपुरी, इंदौर, आगर-मालवा, उज्जैन, राजगढ़, खरगोन, मुरैना, सीहोर, दतिया, ग्वालियर, भोपाल, गुना, रतलाम, बड़वानी, मंदसौर, शाजापुर, देवास, विदिशा, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर शामिल हैं।

तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी (MP Weather Alert)

MP Weather Update Today: श्योपुर जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। नालछा क्षेत्र में करीब 1 इंच पानी गिरा, जबकि श्योपुर में आंधी की रफ्तार 63 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई। भोपाल और सीहोर समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 21 और 22 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इन दो दिनों के लिए किसी भी प्रकार का बारिश अलर्ट जारी नहीं किया गया है और दिन में धूप खिली रह सकती है। हालांकि 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें

"MP Weather Update Today" में किन जिलों में सबसे ज्यादा असर देखा गया?

उज्जैन, मंदसौर, श्योपुर, भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई।

"Aaj ka Mausam Kaisa Rahega" 23-24 फरवरी को?

मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 फरवरी को फिर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।

"MP Weather Alert" से किसानों को क्या नुकसान हुआ?

तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण गेहूं और चने की फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है।