IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024: CA बनने की चाह में 12वीं में हासिल किया प्रथम स्थान, IBC24 की स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से सपने पूरे करेगी मुस्कान

Ads

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024: IBC24 न्यूज चैनल की तरफ से स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम के माध्यम से टॉपर बेटियों एक लाख रुपए

  •  
  • Publish Date - July 18, 2024 / 07:59 PM IST,
    Updated On - July 18, 2024 / 09:22 PM IST

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024

भोपालः IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IBC24 न्यूज चैनल हर साल होनहार बेटे-बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देता है। इस बार भी मध्यप्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। इस बार संभाग में टॉप करने वाले बेटों भी को यह राशि प्रदान की गई। गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीएम डॉ मोहन यादव सभी विद्यार्थियों को चेक प्रदान किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और मंत्री कृष्णा गौर उपस्थित रही।  स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप पाने वाली छात्राओं में विदिशा जिले की भी छात्रा शामिल है।

मुस्कान ने हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024: विदिशा जिले के सिरोंज तहसील के गांव चाठोली की रहने वाली मुस्कान दांगी ने 12वीं कक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अपनी सफलता का श्रेय मुस्कान ने विद्यालय और परिजनों को दिया है। मुस्कान के परिवार में 6 बहने और एक छोटा भाई है। तीसरे नंबर की मुस्कान ने अपनी पढ़ाई के लिए कुछ ज्यादा प्रयास तो नहीं किया लेकिन जितना पढ़ा उससे ही सफलता अर्जित कर ली। परिवार के अन्य सदस्यों के भांति मुस्कान अपने घर के कामों में मां-बाप का हाथ भी बटाती है और छोटे भाई बहनों को समय मिलने पर पढ़ाती भी है। मुस्कान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा है और उसकी चार छोटी बहनें भी इसी विद्यालय में अध्यनरत है। इसके अलावा दो बहने प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रही है। शिवांश जो कि घर का सबसे छोटा लाडला है और 6 बहनों के बीच जमकर मस्ती भी करता है।

किसान है मुस्कान के पिता

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024: पिता रामपाल सिंह दांगी 35 बीघा के एक समृद्ध किसान है जो की चाठोली गांव में रहते हैं। चाठोली गांव विदिशा से तकरीबन 103 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जब मुस्कान की पढ़ाई पूरी हो जाती है और स्कूल की छुट्टियां लग जाती हैं तब पूरा परिवार सिरोंज से जाकर अपने गांव में दादा दादी के साथ समय बिताते हैं। इस उपलब्धि पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य क्लास टीचर और मुस्कान के पिता गर्भ महसूस कर रहे हैं। मुस्कान शुरुआत से ही पढ़ने में काफी तेज रही है और हर वर्ष वह पहले अथवा दूसरे स्थान पर आया करती थी। मुस्कान अब सीए बनना चाहती है और उसके लिए उसने पढ़ाई भी शुरू कर दी है। पढ़ाई के लिए उसके पिता उसका सभी प्रकार की मदद भी कर रहे हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp