Delhi Tappebaz Gang Arrested : नोटों की गड्डी दिखाकर जवानों को लेते थे झांसे में, फिर करते थे ऐसा काम, इतने आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

Bhopal में सेना के जवानों को निशाना बनाकर ठगी करने वाली शातिर गैंग का खुलासा हुआ है। आरोपी नकली नोटों की गड्डी दिखाकर जवानों को फंसाते थे और उनके एटीएम व मोबाइल लूट लेते थे।

Delhi Tappebaz Gang Arrested : नोटों की गड्डी दिखाकर जवानों को लेते थे झांसे में, फिर करते थे ऐसा काम, इतने आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

Delhi Tappebaz Gang Arrested / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: April 20, 2026 / 11:16 pm IST
Published Date: April 20, 2026 11:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फौजियों को निशाना बनाने वाली गैंग गिरफ्तार
  • नकली नोट दिखाकर करते थे ठगी
  • रेलवे स्टेशन पर वारदात को देते थे अंजाम

भोपाल : Delhi Tappebaz Gang Arrested मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेना के जवानों को निशाना बनाकर ठगी करने वाली दिल्ली की टप्पेबाज गैंग को पुलिस ने पकड़ लिया है। जीआरपी भोपाल ने कार्रवाई करते हुए गैंग के आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक वाहन समेत करीब 9 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है।

नकली नोटों की गड्डी दिखाकर जवानों को झांसे में लेते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली से अपने निजी वाहन में इंदौर और भोपाल आकर वारदात को अंजाम देते थे। GRP Bhopal Police Action ये आरोपी भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर सेना के अधिकारियों और जवानों को नकली नोटों की गड्डी दिखाकर झांसे में लेते थे और मौका मिलते ही उनके एटीएम कार्ड व मोबाइल लूट लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलशाद, अनवर, अमानतुल्ला, सुमित, जोगिंदर और अरशद के रूप में हुई है, जो सभी दिल्ली के बवाना इलाके की जेजे कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

9 लाख रुपए का मशरूका बरामद

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से एक वाहन समेत करीब 9 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया गया है। Fake Currency Fraud Bhopal, पूछताछ में आरोपियों ने इंदौर में एक सेना अधिकारी के एटीएम से करीब डेढ़ लाख रुपए निकालने की वारदात भी कबूल की है। फिलहाल जीआरपी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.