Bhopal Hanif Khan Murder Case : एक के साथ अफेयर के बीच दूसरा भी हो गया सेट! महिला ने दूसरे को हटाने के लिए रच डाली खतरनाक साजिश, खुला राज तो पुलिस भी रह गई दंग

Ads

भोपाल के बेरसिया इलाके में किराना व्यापारी हनीफ खान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह मामला प्रेम प्रसंग और रंजिश से जुड़ा निकला, जिसमें महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 08:30 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 08:37 PM IST

UP Crime News/ Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस का बड़ा खुलासा
  • प्रेमिका और उसके प्रेमी ने मिलकर रची साजिश
  • चाकू से वार कर की गई हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: Bhopal Hanif Khan Murder Case मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बेरसिया इलाके में हुए किराना व्यापारी हनीफ खान के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक था कि हनीफ की हत्या गोली मारकर की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया। पीएम रिपोर्ट में साफ हुआ कि हनीफ की जान गोली से नहीं, बल्कि किसी धारदार हथियार के हमले से गई थी। इस सुराग के बाद पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई और हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलाकर की हत्या

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह पूरी हत्या प्रेम प्रसंग और रंजिश का नतीजा थी। मृतक हनीफ खान के संबंध सोना मीणा नाम की एक महिला से थे, जिसका संपर्क अनुरुद्ध यादव नाम के व्यक्ति से भी था। इसी बात को लेकर अनुरुद्ध और हनीफ के बीच दुश्मनी पैदा हो गई थी। Bhopal Crime News घटना वाले दिन शमशाबाद रोड पर अनुरुद्ध ने हनीफ को रोका और उनके बीच विवाद हुआ। इस दौरान साजिश के तहत महिला सोना मीणा ने हनीफ के हाथ मजबूती से पकड़ लिए ताकि वह भाग न सके, और तभी अनुरुद्ध यादव ने चाकू से हनीफ के सीने पर सीधा वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी अनुरुद्ध यादव को विदिशा के लाडपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, हत्या की साजिश में शामिल सोना मीणा को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात के वक्त पहने हुए खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। बेरसिया पुलिस अब आरोपियों से इस रंजिश से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

 

यह मामला कहाँ का है?

यह मामला Bhopal के बेरसिया इलाके का है।

हत्या कैसे की गई?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, धारदार हथियार (चाकू) से हमला कर हत्या की गई।

आरोपी कौन हैं?

अनुरुद्ध यादव और सोना मीणा को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।