Anti Narcotics Task Force Raipur: AI GENERATED
भोपाल : Bhopal Police News मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आरक्षक को आरोपियों के साथ लंच करना महंगा पड़ गया। पुलिस विभाग ने बड़ी कार्यवाई करते हुए कोहेफिजा में पदस्थ आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को तत्काल सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि आरक्षक न केवल लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपी के साथ लंच कर रहा था, बल्कि पुलिस की गोपनीय सूचनाएं भी आरोपियों तक पहुँचा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हाल ही में ‘लव जिहाद’ और दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया था। Love Jihad Case Bhopal इस मामले में मुख्य आरोपी ओशाख को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इसी मामले के दूसरे आरोपी और जिम संचालक माज की तलाश कर रही थी, जिसे गिरफ्तार बाकी था।
पुलिस जिस जिम संचालक माज की तलाश में जुटी हुई थी आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी उसके साथ बैठकर खाना खा रहा था। इतना ही नहीं, आरक्षक पर आरोप है कि वह पुलिस विभाग की गोपनीय सूचना को भी आरोपी तक पहुंचा रहा था और साथी माज को बचा रहा था। इस मामले ले सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। डीसीपी ने मामले की जाँच करते हुए तत्काल प्रभाव से आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को ससपेंड कर दिया।