Bhopal Viral Video Wedding Firing / Image Source : SCREENGRAB
भोपाल : Bhopal Viral Video Wedding Firing मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया थाना इलाके में एक दूल्हे को अपनी दबंगई दिखाना भारी पड़ गया। बारात के दौरान अपनी खुशी का इज़हार करने के लिए दूल्हे ने अवैध हथियार से हवा में गोली चला दी। हर्ष फायरिंग की इस घटना ने जहाँ बारात में भगदड़ मचा दी, वहीं इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
VIRAL VIDEO NEWS दरअसल पूरा मामला परवलिया थाना क्षेत्र का है। यह पूरा मामला तब चर्चा में आया जब दूल्हे अकरम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा हाथ में कट्टा लहरा रहा है और सरेराह हवा में फायर कर रहा है। खुशियों के माहौल में अचानक चली गोली से बारात में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी दूल्हा अकरम खान और उसके साथी मिसवा को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार भी जब्त कर लिए हैं। फ़िलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।