Bhopal Viral Video Wedding Firing : बारात में फिल्मी स्टाइल दिखाना पड़ा भारी! वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस, दूल्हे का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बारात के दौरान दूल्हे द्वारा अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दूल्हे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

Bhopal Viral Video Wedding Firing : बारात में फिल्मी स्टाइल दिखाना पड़ा भारी! वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस, दूल्हे का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

Bhopal Viral Video Wedding Firing / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: April 9, 2026 / 09:19 pm IST
Published Date: April 9, 2026 8:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बारात के दौरान दूल्हे ने अवैध हथियार से हवा में फायरिंग की।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।
  • पुलिस ने दूल्हे और उसके साथी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किया।

भोपाल : Bhopal Viral Video Wedding Firing मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया थाना इलाके में एक दूल्हे को अपनी दबंगई दिखाना भारी पड़ गया। बारात के दौरान अपनी खुशी का इज़हार करने के लिए दूल्हे ने अवैध हथियार से हवा में गोली चला दी। हर्ष फायरिंग की इस घटना ने जहाँ बारात में भगदड़ मचा दी, वहीं इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

VIRAL VIDEO NEWS दरअसल पूरा मामला परवलिया थाना क्षेत्र का है। यह पूरा मामला तब चर्चा में आया जब दूल्हे अकरम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा हाथ में कट्टा लहरा रहा है और सरेराह हवा में फायर कर रहा है। खुशियों के माहौल में अचानक चली गोली से बारात में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी दूल्हा अकरम खान और उसके साथी मिसवा को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार भी जब्त कर लिए हैं। फ़िलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.