Bhopal Kushinagar Express Incident : इंसानियत शर्मसार! सिर्फ इतनी सी बात पर टीटीई ने 75 साल की बुजुर्ग महिला के चेहरे पर जड़ा घूंसा, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

भोपाल में कुशीनगर एक्सप्रेस के एक टीटीई पर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। ट्रेन छूटने के डर से एसी कोच में चढ़ी महिला को कथित तौर पर टीटीई ने घूंसा मार दिया, जिससे उनके दांत टूट गए और गंभीर चोटें आईं।

Bhopal Kushinagar Express Incident : इंसानियत शर्मसार! सिर्फ इतनी सी बात पर टीटीई ने 75 साल की बुजुर्ग महिला के चेहरे पर जड़ा घूंसा, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhopal Kushinagar Express Incident / Image Source : AI

Modified Date: May 9, 2026 / 11:06 am IST
Published Date: May 9, 2026 11:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • कुशीनगर एक्सप्रेस में 75 वर्षीय महिला से मारपीट का आरोप
  • टीटीई के घूंसे से बुजुर्ग महिला के दांत टूटने का दावा
  • रानी कमलापति स्टेशन GRP में शिकायत दर्ज, जांच जारी

भोपाल: Bhopal Kushinagar Express Incident  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रेल यात्रा के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कुशीनगर एक्सप्रेस में एक टीटीई (TTE) पर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। नर्मदापुरम से भोपाल आ रही पीड़िता के साथ यह दुर्व्यवहार महज इसलिए किया गया क्योंकि वह ट्रेन छूटने के डर से एसी (AC) कोच में सवार हो गई थीं। इस पूरे मामले की शिकायत रानी कमलापति स्टेशन GRP थाने में दर्ज कर ली गई है।

ट्रेन छूटने के डर से AC कोच में चढ़ी थी महिला

TTE Assault Case मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी रेलवे कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला कुशीनगर एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रही थीं। ट्रेन के रवाना होने के डर से वह पास के एसी कोच में चढ़ गईं, जिस पर ड्यूटी पर तैनात टीटीई बुरी तरह भड़क गया। आरोप है कि टीटीई ने अपना आपा खोते हुए बुजुर्ग महिला के चेहरे पर जोरदार घूंसा जड़ दिया। इस हमले के कारण महिला के दांत टूट गए और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पीड़ित महिला ने इस अमानवीय कृत्य की शिकायत रानी कमलापति स्टेशन के जीआरपी (GRP) थाने में दर्ज कराई है। Elderly Woman Assaulted बुजुर्ग महिला और उनके परिजनों ने आरोपी टीटीई के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.