Bhopal Roshni Suicide Case: मेडिकल स्टूडेंट ने एसिड पीकर दे दी जान.. सुसाइड नोट में लिखी ये हैरान कर देने वाली बात, बताया, ‘..बहुत टफ है’..

Ads

Bhopal MBBS Student Roshni Suicide Case: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा की मौत, मोबाइल संदेश में पढ़ाई का दबाव बताया गया।

  • Reported By: Harpreet Kaur

    ,
  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 11:28 AM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 11:28 AM IST

Bhopal Roshni Suicide Case || Image- IBC24 News File

भोपाल: यहां के गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष की एमबीबीएस छात्रा रोशनी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने रोशनी का मोबाइल डेटा रिकवर किया है, जिसमें उसका लिखा एक संदेश मिला है। (Bhopal Roshni Suicide Case) संदेश में उसने एमबीबीएस की पढ़ाई को बेहद कठिन बताया था और लिखा था कि नीट परीक्षा पास करने से कहीं ज्यादा मुश्किल एमबीबीएस की पढ़ाई है। रोशनी 10 फरवरी को अपने हॉस्टल के कमरे के वॉशरूम में मृत मिली थी और उसके पास से एसिड की बोतल बरामद हुई थी।

एसिड पीने से हुई छात्रा की मौत

कोहेफिजा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि रोशनी की मौत एसिड पीने से हुई। एसिड के कारण उसके अंदरूनी अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

तीन साल के भीतर चौथी मौत

रोशनी अलीराजपुर की रहने वाली थी। परिजनों ने उसकी मौत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह पढ़ाई में बहुत तेज थी और उसने अच्छे अंकों से नीट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। (Bhopal Roshni Suicide Case) उनका कहना है कि उसे पढ़ाई का तनाव जरूर था, लेकिन इतना नहीं कि वह आत्मघाती कदम उठा ले। बता दें कि पिछले तीन वर्षों में गांधी मेडिकल कॉलेज में किसी मेडिकल छात्र की यह चौथी मौत है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. छात्रा की मौत कब हुई थी?

उत्तर: 10 फरवरी को हॉस्टल के वॉशरूम में मृत मिली थी।

Q2. जांच में क्या सामने आया है?

उत्तर: मोबाइल संदेश में पढ़ाई को बेहद कठिन बताया गया।

Q3. पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?

उत्तर: मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही।