Jabalpur Bhagwat Katha stampede: दुष्कर्म के आरोपी उत्तम स्वामी की कथा में भगदड़, मंच से फेंके गए जल के दौरान मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

Ads

Jabalpur Bhagwat Katha stampede: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के भेड़ाघाट क्षेत्र स्थित हीरापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथावाचक उत्तम स्वामी के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बीच अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 11:24 AM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 11:51 AM IST
HIGHLIGHTS
  • दुष्कर्म के आरोप में फंसे उत्तम स्वामी की कथा में मची भगदड़
  • भगदड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • नर्मदा जल से भरे कलश उठाने के दौरान हुई धक्का मुक्की

Uttam Swami Katha: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के भेड़ाघाट क्षेत्र स्थित हीरापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथावाचक उत्तम स्वामी के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बीच अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि नर्मदा जल से भरे कलश उठाने और श्रद्धालुओं पर जल छिड़कने की रस्म के दौरान मंच के पास भारी धक्का-मुक्की हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंच के सामने महिलाओं की भीड़ और अव्यवस्था साफ देखी जा सकती है। खभर अभी अपडेट हो रही है…

Uttam Swami Ji News: यह है पूरा मामला

दरअसल, हीरापुर गांव में कई दिनों से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था, जिसका समापन 15 फरवरी को होना था। समापन दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान मंच से नर्मदा जल श्रद्धालुओं पर फेंकने और कलश वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई। जैसे ही श्रद्धालु जल लेने के लिए आगे बढ़े, भीड़ बेकाबू हो गई और महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोग गिर पड़े, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

नर्मदा जल से भरे कलश उठाने के दौरान हुई धक्का मुक्की

मिली जानकारी के अनुसार, मंच से श्रद्धालुओं की ओर जल फेंका जा रहा था और लोग उसे पाने के लिए आगे बढ़ रहे थे। महिलाओं की संख्या अधिक होने और पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण अव्यवस्था बढ़ती चली गई। हालांकि घटना में किसी गंभीर चोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो में कई महिलाएं असंतुलित होकर गिरती और संभलती नजर आ रही हैं। इससे आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब कथावाचक उत्तम स्वामी पहले से ही दुष्कर्म के आरोपों को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। आरोप लगने के बाद से ही वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए और उनके लापता होने की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें: