IND vs PAK Match Hariyanvi Commentary: “गोभी खोद दी, इनके सिंघाड़े बिकवा दिए’.. भारत-पाक मुकाबले की हरियाणवी कमेंट्री सुनकर हो जायेंगे-लोटपोट, सुनें

Ads

IND vs PAK Match Hariyanvi Commentary: भारत-पाक मुकाबले में हरियाणवी कमेंट्री वायरल, कोलंबो में 61 रन से भारत की शानदार जीत चर्चा में।

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 09:44 AM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 09:45 AM IST

IND vs PAK Match Hariyanvi Commentary || Image- ESPN Cricket

HIGHLIGHTS
  • भारत ने 61 रन से जीता मैच
  • हरियाणवी कमेंट्री सोशल मीडिया पर वायरल
  • टी20 इतिहास में भारत की सातवीं जीत

कोलम्बो: 15 फरवरी को श्रीलंका कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पड़ोसियों पर 61 रनों से शानदार जीत दर्ज की। टी-20 क्रिकेट विश्वकप के इतिहास में यह भारत और पाकिस्तान का आठवाँ मुकाबला था, (IND vs PAK Match Hariyanvi Commentary) जबकि भारत की पाकिस्तान पर यह सातवीं जीत थी।

बहरहाल इस मैच का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि मुकाबले की कमेंट्री हिंदी और इंग्लिश के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में की जा रही है। इनमें भोजपुरी, तमिल, मराठी और हरियाणवी भाषा शामिल है।

भारत के जीत के बीच सोशल मीडिया पर हरियाणवी भाषा में की गई कॉमेंट्री सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कॉमेंट्रेटर की बोलने की शैली और देशी अंदाज में स्थानीय मुहावरों के इस्तेमाल ने इस कॉमेंट्री को और भी ज्यादा मजेदार बना दिया है। आप भी सुनें कॉमेंट्री का यह अंश

बाबर आजम ले सकते है संस्यास

खराब फॉर्म से जूझ रहे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान बाबर आज़म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कई प्रमुख क्रिकेट वेबसाइट्स ने दावा किया है कि बाबर आज़म इस टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार कर सकते हैं। (IND vs PAK Match Hariyanvi Commentary) हालांकि वे टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं, लेकिन इन प्रारूपों में भी उनके चयन को लेकर संशय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन में सुधार होने पर ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) उन्हें अन्य प्रारूपों में अवसर दे सकता है। 15 दिसंबर को भारत के हाथों मिली बड़ी हार के बाद बाबर की लगातार आलोचना हो रही है।

भारत के खिलाफ रहें नाकाम

इस टी20 विश्व कप में बाबर आज़म अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। भारत के खिलाफ अहम मुकाबले में जब टीम मुश्किल स्थिति में थी और उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी, तब वे गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए। उनके इस प्रदर्शन के बाद प्रशंसकों का गुस्सा फूट पड़ा और सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हुई। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि विश्व कप के बाद वे टी20 प्रारूप से दूरी बना सकते हैं।

टीम में बड़े बदलाव की आहट

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत से 61 रन की हार के बाद टीम में बड़े बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। खबर है कि बाबर आज़म और शाहीन शाह अफरीदी को नामीबिया के खिलाफ अगले मैच में आराम दिया जा सकता है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हार के बाद नाराजगी जताई और मैच समाप्त होने से पहले ही स्टेडियम छोड़ दिया था।

सूत्रों के मुताबिक पीसीबी अध्यक्ष ने एक वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से टीम प्रबंधन को संदेश भेजा कि इस तरह का प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं है। (IND vs PAK Match Hariyanvi Commentary) वहीं कोच माइक हेसन ने भी ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को उनकी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन न करने पर फटकार लगाई। टीम प्रबंधन अब बाबर और शाहीन को आराम देकर सलमान मिर्जा तथा नसीम शाह या फखर जमां को अंतिम एकादश में शामिल करने पर विचार कर रहा है।

कंगारुओं पर श्रीलंका की शानदार जीत

पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली। निसांका ने 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और पांच छक्के शामिल थे। श्रीलंका ने 182 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य को 18 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुपर आठ में पहुंचने की उम्मीदें अधर में लटक गई हैं और अब उसे अपने अंतिम मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

निसांका ने दूसरे विकेट के लिए कुसल मेंडिस (38 गेंदों में 51 रन) के साथ 66 गेंदों पर 97 रन की साझेदारी की। इसके बाद पवन रथनायके (15 गेंदों में नाबाद 28 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 79 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई। मेंडिस के आउट होने के बाद कुछ समय के लिए पालेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सन्नाटा छा गया, लेकिन निसांका ने जिम्मेदारी संभालते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को बेबस कर दिया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड के विस्फोटक अर्धशतकों की बदौलत तेज शुरुआत की थी। मार्श ने 27 गेंदों में 54 रन और हेड ने 29 गेंदों में 56 रन बनाए। दोनों ने मिलकर नौ ओवर से भी कम समय में 104 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। (IND vs PAK Match Hariyanvi Commentary) पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 70 रन बना लिए थे और स्कोर 200 के पार जाता दिख रहा था।

हालांकि श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। लेग स्पिनर दुशान हेमंथा ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए और ऑस्ट्रेलियाई पारी की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। 104 रन पर बिना किसी नुकसान के खेल रही टीम 130 रन तक पहुंचते-पहुंचते चार विकेट गंवा बैठी। आखिरी चार विकेट महज छह रन के भीतर गिर गए, जिससे ऑस्ट्रेलिया की पारी 181 रन पर सिमट गई।

ग्लेन मैक्सवेल ने 15 गेंदों में 22 रन बनाए, लेकिन पथुम निसांका ने प्वाइंट पर शानदार कैच लपककर उन्हें पवेलियन भेज दिया। जोश इंग्लिस ने 22 गेंदों में 27 रन का योगदान दिया, लेकिन मध्य और अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। श्रीलंका के गेंदबाजों ने अंतिम 10 ओवरों में अनुशासित गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख पलट दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को शुरुआत में झटका लगा, लेकिन निसांका और मेंडिस की साझेदारी ने टीम को संभाल लिया। जब टीम को 10 ओवर में 89 रन की जरूरत थी, तब भी निसांका क्रीज पर डटे रहे और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। (IND vs PAK Match Hariyanvi Commentary) इस जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर आठ में प्रवेश कर लिया, जबकि ऑस्ट्रेलिया अब अन्य परिणामों पर निर्भर हो गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

Q1. भारत ने पाकिस्तान को कितने रनों से हराया?

उत्तर: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

Q2. हरियाणवी कमेंट्री क्यों वायरल हुई?

उत्तर: देशी अंदाज और मजेदार मुहावरों के कारण कमेंट्री वायरल हुई।

Q3. मैच का सीधा प्रसारण कहां देखा जा सकता है?

उत्तर: मुकाबले का लाइव प्रसारण जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।