भोपाल :Bhopal Police Helpline मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस ने अब एक नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत आम नागरिक सीधे पुलिस कमिश्नर तक अपनी जानकारी साझा कर सकेंगे।इस नई व्यवस्था के अंतर्गत, पुलिस ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 7587648330 जारी किया है, जिस पर आम नागरिक सीधे पुलिस कमिश्नर तक अपराध से जुड़ी जानकारी गुप्त रूप से पहुंचा सकेंगे।
आम नागरिक अपराध की सूचना गुप्त रूप से दे सकेंगे, जिससे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। इस नंबर पर नागरिक मुख्य रूप से मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सार्वजनिक स्थानों पर चाकू-छुरी रखने जैसे मामलों की जानकारी दे सकते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने जारी किया नंबर
इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है ताकि राजधानी भोपाल को अपराध मुक्त बनाया जा सके और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।