Pappu Yadav Gets Bail/Image Credit: IBC24.in File Photo
Pappu Yadav Gets Bail: पटना: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने पप्पू यादव को सभी मामलों में जमानत (Pappu Yadav Gets Bail) दे दी है। जमानत मिलने के बाद पप्पू यादव का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि 6 फरवरी को पटना पुलिस ने पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बुधवार को उस मामले में जमानत दे दी थी। इसके बाद पटना पुलिस ने अन्य दो मामलों में उनको रिमांड पर लिया था। वहीं अब जानकारी सामने आई है कि, पटना सिविल कोर्ट ने सभी मामलों में पप्पू यादव को जमानत दे दी है।
Pappu Yadav Gets Bail: अब तक सामने आई जानकरी के अनुसार, पटना सिविल कोर्ट ने पप्पू यादव को पटना के अलग अलग थानों समेच पूर्णिया में दर्ज तीन मामलों में जमानत दे दी (Pappu Yadav Gets Bail) है। इन मामलों में गर्दनीबाग और बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से जुड़े केस भी शामिल हैं। पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में थे और उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई चल रही थी। शुक्रवार को कोर्ट ने तीनों मामलों में राहत देते हुए उनकी बेल मंजूर कर ली।
Pappu Yadav Gets Bail: कानूनी सूत्रों ने कहा कि, जमानत की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पप्पू यादव की रिहाई संभव होगी। जरूरी कागजी कार्रवाई और आदेश (Pappu Yadav Gets Bail) जेल प्रशासन तक पहुंचने के बाद उन्हें बाहर आने की अनुमति मिल जाएगी। वहीं इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था, जबकि विपक्ष की ओर से मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।