Sage University Latest News: सेज यूनिवर्सिटी में मनाया गया ‘उपलब्धियों का उत्सव’.. 4500 से ज्यादा विद्यार्थियों का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में चयन, किया गया सम्मान

Celebration at Sage University Bhopal: सेज यूनिवर्सिटी में 4500 से अधिक चयनित विद्यार्थियों का सम्मान, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में मिली सफलता।

Sage University Latest News: सेज यूनिवर्सिटी में मनाया गया ‘उपलब्धियों का उत्सव’.. 4500 से ज्यादा विद्यार्थियों का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में चयन, किया गया सम्मान

Sage University Latest News || Image- IBC24 News File

Modified Date: June 12, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: June 12, 2026 10:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सेज यूनिवर्सिटी में 4500 से अधिक चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
  • IBM, TCS, L&T सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों में छात्रों का चयन हुआ।
  • उच्च शिक्षा, शोध और उद्यमिता क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

भोपाल: भोपाल स्थित सेज यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह में वर्ष 2024 से 2026 के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में चयनित 4500 से अधिक विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 4500 चयनित छात्र-छात्राओं में से उपस्थित हुए छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया तथा उन्होंने अपने अनुभव और सफलता की कहानियाँ भी साझा की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन में सेज ग्रुप के डायरेक्टर जनरल डॉ. सर्वेश शुक्ला ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, उद्योग-अकादमिक सहयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सेज का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे युवाओं का निर्माण करना है जो समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें।

प्रसिद्ध मैनेजमेंट गुरु एवं कॉलमिस्ट एन. रघुरामन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी करियर की सफलता दो बातों पर निर्भर करती है—पहली, अपने कार्य के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता और दूसरी, अपने जीवन से कितने लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया तथा उन्हें खुशियां दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सेज ग्रुप की कार्यकारी निदेशक आर्किटेक्ट शिवानी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सीखना कभी नहीं रुकना चाहिए। उन्होंने छात्रों से प्रतिदिन कुछ नया सीखने, अपने कौशल का निरंतर विस्तार करने तथा समय प्रबंधन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यही गुण विद्यार्थियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सफलता की ओर अग्रसर करते हैं।

इस वर्ष जिन प्रमुख कंपनियों में विद्यार्थियों का चयन हुआ, उनमें IBM, TCS, L&T, Argusoft, Gateway Group, SuperProcure, Lupin, Polycab, ICICI Bank जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं शामिल हैं। 2024 से 2026 के दौरान 5 लाख से 10 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के बीच 575 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ, जबकि 10 लाख से 20 लाख रुपये वार्षिक पैकेज श्रेणी में लगभग 50 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

मुख्य अतिथि श्री इंदर सिंह परमार ने सेज ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान शिक्षा के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं से नवाचार, सामाजिक विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि देश की प्रतिभा देश के विकास में ही सबसे अधिक सार्थक सिद्ध होती है।

अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने कहा, “आपने अभी अपने पंख फैलाए हैं, आपकी उड़ान अभी बाकी है। जीवन की हर चुनौती आपको और अधिक मजबूत बनाती है।” उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सेज यूनिवर्सिटी के चेयरमैन एवं चांसलर डॉ. संजीव अग्रवाल ने चयनित विद्यार्थियों, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट टीम, संकाय सदस्यों तथा अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही किसी शैक्षणिक संस्थान की वास्तविक उपलब्धि होती है।

इस अवसर पर प्लेसमेंट प्राप्त विद्यार्थियों के अतिरिक्त उच्च शिक्षा, शोध एवं उद्यमिता को अपना करियर बनाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें:

पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा

बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की

ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown