CM Dr Mohan Yadav Today Visits: मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवजोड़ो को आशीर्वाद देंगे CM डॉ मोहन, यहाँ करेंगे हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत
CM Dr Mohan Yadav Today Visits: सीएम मोहन यादव का उज्जैन, इंदौर, धार दौरा, हेली पर्यटन सेवा शुभारंभ, विवाह कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी
CM Dr Mohan Yadav Today Visits || Image- IBC24 News File
- सीएम मोहन यादव का उज्जैन, इंदौर और धार जिलों का दौरा
- पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का भोपाल से शुभारंभ
- परशुराम जयंती और सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में शामिल होंगे
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन, इंदौर और धार जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे की शुरुआत वे सुबह 10.00 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारवार्ता के साथ करेंगे। (CM Dr Mohan Yadav Today Visits) इसके बाद सुबह 10:45 बजे स्टेट हैंगर पर पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा के तहत भोपाल से चंदेरी और ओरछा सेक्टर का शुभारंभ करेंगे और सुबह 10.50 बजे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल
उज्जैन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11.45 बजे उज्जैन पुलिस लाइन में नवनिर्मित प्रतीक्षालय का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.15 बजे कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
आदिराज पाड़ना महोत्सव में सहभागिता
दोपहर 01.15 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन से इंदौर के रजोरा कुटी, जानापाव पहुंचेंगे, जहां वे परशुराम जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। (CM Dr Mohan Yadav Today Visits) इसके बाद दोपहर 02.05 बजे धार जिले के सिरसोदिया गांव पहुंचकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 3:05 बजे धार के मोहनखेडा में आयोजित आदिराज पाड़ना महोत्सव में सहभागिता करेंगे।
उज्जैन में होगा रात्रि विश्राम
शाम 6.00 बजे मुख्यमंत्री इंदौर के बड़ा गणपति मंदिर पर परशुराम जयंती शोभा यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वे रात्रि 8 बजे इंदौर से उज्जैन पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम उज्जैन में करेंगे।
क्या हैं सरकार की ‘हेली पर्यटन सेवा’?
मध्य प्रदेश हेली पर्यटन सेवा राज्य सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को तेज, सुविधाजनक और आकर्षक हवाई यात्रा के माध्यम से प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुँच उपलब्ध कराना है। इस सेवा के जरिए हेलीकॉप्टर से कम समय में एक शहर से दूसरे पर्यटन स्थल तक जाया जा सकता है, जिससे लंबी सड़क यात्राओं की जरूरत कम हो जाती है। इस योजना के तहत भोपाल, उज्जैन, इंदौर, खजुराहो, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू, चंदेरी और ओरछा जैसे प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को आपस में जोड़ा जा रहा है। खास तौर पर तीर्थ और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया गया है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक कम समय में अधिक स्थानों का भ्रमण कर सकें।
हेली पर्यटन सेवा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य राज्य में पर्यटन को नई गति देना और निवेश बढ़ाना भी है। इससे होटल, गाइड, स्थानीय परिवहन और अन्य सेवाओं को भी लाभ मिलता है, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। (CM Dr Mohan Yadav Today Visits) इसके अलावा, यह सेवा वीआईपी मूवमेंट, आपातकालीन जरूरतों और विशेष पर्यटन पैकेज के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है। कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश हेली पर्यटन सेवा राज्य को एक प्रीमियम और आधुनिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

इन्हें भी पढ़ें:-
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू के आसार, कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब
- टीसीएस मामले में आरोपी ने अपनी शादी की बात छिपाई, धर्मांतरण का दबाव डाला: शिकायतकर्ता
- कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के अधिकारों के प्रति सदैव उपेक्षापूर्ण रहा: मदन राठौड़
- डाक मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
- भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने वाले तृणमूल कार्यकर्ताओं को चार मई के बाद सबक सिखाया जाएगा : आदित्यनाथ
- जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 58 स्कूलों का प्रबंधन सरकार ने अपने हाथ में लिया

Facebook


