CM Dr. Mohan Yadav : सीएम ने ओलावृष्टि को लेकर प्रशासन को दिए ये निर्देश, कहा- ‘किसानों के साथ खड़ी है सरकार’

Ads

CM gave these instructions to the administration regarding hailstorm, said- 'Government stands with the farmers'

  •  
  • Publish Date - April 11, 2024 / 02:37 PM IST,
    Updated On - April 11, 2024 / 02:37 PM IST

CM Mohan yadav on cow slaughter case

CM Dr. Mohan Yadav on Hailstorm : भोपाल। मध्यप्रदेश में अचानक से मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ औलावृष्टि और बारिश का मंजर देखने को मिला है। जिसके बाद किसानों की हालत खराब हो गई है। फसल को लेकर किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। इस बीच, औलावृष्टि और गेहूं खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रशासन को निर्देश दिए है। 80% अनाज पहले से कवर्ड, जो ओपन में हैं उसको सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए है।

read more : Today Live News and Updates 11 April 2024 : मंडला में गरजे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, कांग्रेस पर साधा निशाना 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ओलावृष्टि को लेकर प्रशासन को निर्देश जारी कर किये गए हैं। किसी भी जिले में जनहानि, पशुहानि या किसी प्रकार का नुकसान होगा तो सरकार उसके प्रति गंभीर रहेगी। उसकी क्षतिपूर्ति करने के लिए मुआवजा दिया जाएगा, प्रदेश सरकार इसके लिए कृत संकल्पित है। डॉ यादव ने कहा कि गेहूं को कवर्ड परिसर में रखने के निर्देश जारी किये गए हैं। 80% अनाज पहले से कवर्ड परिसर में है, लेकिन जो ओपन में है, उसको भी सुरक्षित करने के निर्देश जारी किए हैं।

 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। गेहूं की जो फसल आ रही है, उसकी चमक कमजोर थी। किसी कारण से उनको खरीदने में कठिनाई आ रही थी। वो निर्देश भी स्पष्ट हो गए हैं, किसान को किसी प्रकार का कष्ट न आने दें। किसान के साथ सरकार खड़ी है।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp