Training program for newly appointed teachers: मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षक दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर में शिक्षकों का शिविर आयोजित किया। जिसमें शिक्षको को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि “मैं सरकारी स्कूल में पढ़ा, हम एक हाथ में फत्ता और एक हाथ मे बस्ता रखते थे। मैं आज जो हूं, अपने गुरु के कारण हूं, रतनचंद जैन के कारण ही मै अच्छा वक्ता बना, उन्होंने कहा था कि तुम दुनिया में सब कुछ कर सकते हो। शिवराज नें सिंह नें बीते दिनो को याद करते हुए कहा कि , जब मैं कक्षा 7 वीं में था तभी मजदूरो के लिए आंदोलन कर दिया था। वह मेरा पहला आंदोलन था।
कई वर्गो में बांट दिया है शिक्षको को
संबोधित करते हुए सीएम ने आगे कहा कि, मैं यहां आऐ सभी शिक्षको को प्रणाम करता हूं। शिक्षा एक समय था जब शिक्षा को चौपट कर दिया गया, कई वर्ग बना दिए गए,ना जाने अब शिक्षकों के कितने वर्ग हो गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमनें शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार किए हैं। स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हो रहा है। तेजी से हमारी योजनाओं से लोगो को लाभ मिल रही है। हम इस पर बजट भी अधिक खर्च कर रहे हैं।
नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम #Bhopal #ShivrajKaGurukul https://t.co/SGfW4S3diw
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) September 4, 2022
योग की शिक्षा प्रारंभ करेंगे
सीएम ने आज के कार्यक्रम ऐलान करते हुए कहा कि हम राज्य में जल्द से जल्द योग शिक्षा की शुरुआत करेंगे। देश को प्रतिभा के साथ संस्कारो की भीआवश्यकता है। हम अपनी सनातन संस्कृति को समाज में सुचारु रुप से चलने और दैनिक जीवन में उपयोग करनें लायक बना कर सबका लाभ निश्चित करेंगे।
Read More: ‘गदर’ की सकीना ने फिर मचाया ‘गदर’
जिसे समझना है ट्रांसलेटर रख ले
अंग्रेजी को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि “अंग्रेजी एक भाषा के तौर पर ठीक है, लेकिन उसका भूत सही नही है। सीएम नें आगे कहा कि ” मैं विदेशों में जाता हूं और हिंदी बोलता हूं, प्रधानमंत्री मोदी को ही देख लीजिए। जिसको समझना है वो ट्रांसलेटर रख ले। सीएम ने आगे कहा कि अंग्रेजी ने हमें मानसिक गुलाम बना दिया है”।