Madhya Pradesh Congress News : 2028 में MP फ़तह की तैयारी में कांग्रेस! मुस्लिमों को साधने अपनाई ये तरकीब, भाजपा बोलीं- कट्टरपंथियों को बढ़ावा दे रहे कांग्रेसी

मध्यप्रदेश में चुनाव से तीन साल पहले कांग्रेस ने मुस्लिम वोटरों को साधने की कवायद तेज कर दी है। नरेला विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार इस्लामिक हिजरी कैलेंडर बांटे जाने के बाद सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताया है, जबकि कांग्रेस इसे गंगा-जमुनी तहजीब का हिस्सा बता रही है।

Madhya Pradesh Congress News : 2028 में MP फ़तह की तैयारी में कांग्रेस! मुस्लिमों को साधने अपनाई ये तरकीब, भाजपा बोलीं- कट्टरपंथियों को बढ़ावा दे रहे कांग्रेसी

MP Mahila Congress News / Image Source : IBC24 / FILE


Reported By: Naveen Singh,
Modified Date: February 4, 2026 / 05:36 pm IST
Published Date: February 4, 2026 5:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस ने मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए 50 हजार इस्लामिक हिजरी कैलेंडर छपवाए
  • नरेला विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोटर करीब 28 फीसदी, चुनावी गणित पर असर
  • बीजेपी ने इसे तुष्टिकरण बताया, कांग्रेस ने कहा – यह मोहब्बत की दुकान है

भोपाल : Madhya Pradesh Congress News मध्यप्रदेश में चुनावों के 3 साल पहले ही चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कांग्रेस अपने उस वोट बैंक को फिर से अपना कैडर बनाने की कोशिश में है, जो बीच में छिटक गया था। यानी कांग्रेस मध्यप्रदेश के तकरीबन 9 फीसदी मुस्लिम वोटरों को फिर से अपने पाले में लाने की भरसक कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने मुस्लिम वोटरों को खुश करने के लिए इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का वितरण शुरू कर दिया है। इस पूरे मामले के बाद एमपी की सियासत गरमा गई है।

Madhya Pradesh Congress News 50 हजार हिजरी कैलेंडर छपवाए गए हैं

दरअसल, कांग्रेस नेता और नरेला सीट से पूर्व प्रत्याशी मनोज शुक्ला ने 50 हजार हिजरी कैलेंडर छपवाए हैं, जो क्षेत्र के मुस्लिम वोटरों को मस्जिदों और दरगाहों में बांटे जा रहे हैं। यह पूरा कार्यक्रम मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग की विधानसभा सीट पर हो रहा है। विश्वास सारंग की विधानसभा में 28 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं, यानी इनकी संख्या करीब 1 लाख से अधिक है। Congress Islamic Calendar, दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस का एजेंडा साफ है कि इस सीट पर अगर थोक के भाव में 28 फीसदी वोट मिल गए, तो जीत कांग्रेस की तय है। सूत्रों के अनुसार खबर मिली है कि ऐसे इस्लामिक कैलेंडर कांग्रेस के वे तमाम नेता छपवा रहे हैं, जो कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

एमपी में सियासत तेज

कांग्रेस के इस्लामिक कैलेंडर को लेकर एमपी की सियासत गरमा गई है, क्योंकि मध्यप्रदेश में तकरीबन एक करोड़ मुस्लिम वोटर हैं। एमपी की 22 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका में हैं और करीब 47 सीटों पर मुस्लिम वोटरों का तगड़ा प्रभाव है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस इस कदम को सेक्युलर बता रही है, लेकिन बीजेपी इसे कट्टरपंथ से जोड़कर देख रही है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि वोटों के लिहाज से यही कांग्रेस का तुष्टिकरण है, जिसे सालों-साल देश देखता आया है।

Madhya Pradesh Congress News “राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान”

कांग्रेस नेता इस्लामिक कैलेंडर को राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान बता रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज सिद्दीकी का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। Madhya Pradesh Political Update गंगा-जमुनी तहजीब निभाते हुए कांग्रेस बरसों से ऐसे कैलेंडर लोगों को देती आ रही है, लेकिन नफरत के बीज बोने वाले इसे दूसरे एंगल से देख रहे हैं।

कैलेंडर में हिंदू त्योहारों का जिक्र नहीं

कांग्रेस के इस्लामिक कैलेंडर पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि यह कैलेंडर हिजरी रिवायत को मानता है और इसमें हिंदुओं के किसी भी तीज-त्योहार का जिक्र तक नहीं है। बीजेपी अब इस कैलेंडर के जरिए कांग्रेस की नीयत को कठघरे में खड़ा कर रही है। बावजूद इसके सवाल कांग्रेस से ही पूछा जाएगा कि आखिर हिंदुओं के त्योहारों से पार्टी को परहेज क्यों है? क्या सिर्फ इसलिए कि मुस्लिम वोटर नाराज़ हो जाएगा?

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.