MP Vidhan Sabha Special Session: जब सीएम डॉ मोहन ने कहा, ‘आपसे ज्यादा चिल्ला सकता हूँ, चिल्लाने से कुछ नहीं होगा’.. आखिर नेता प्रतिपक्ष के किस बात से भड़के मुख्यमंत्री? देखें

Ads

Dr Mohan yadav Video MP Vidhan Sabha Special Session: मध्यप्रदेश विधानसभा विशेष सत्र में सीएम मोहन यादव और उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस, महिलाओं आरक्षण पर हंगामा

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 02:52 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 02:54 PM IST

Dr Mohan yadav Video MP Vidhan Sabha Special Session || Image- IBC24 News file

HIGHLIGHTS
  • विधानसभा में सीएम मोहन यादव और उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस
  • 33% महिला आरक्षण मुद्दे पर विपक्ष का वॉकआउट
  • निजी विधेयक खारिज होने पर बढ़ा राजनीतिक विवाद

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग वाले एक निजी विधेयक को अध्यक्ष की ओर से अस्वीकार किए जाने के विरोध में सोमवार को विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। (Dr Mohan yadav Video MP Vidhan Sabha Special Session) विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने निजी विधेयक पर चर्चा कराने से इनकार करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर एक सरकारी प्रस्ताव पहले ही सूचीबद्ध किया जा चुका है। इसके तत्काल बाद विपक्षी सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए।

किस बात पर भिड़ गए सीएम और नेता प्रतिपक्ष?

हालाँकि इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तल्ख़ बहस देखने को मिली। निजी विधेयक को अस्वीकार किये जाने के बाद नेता विपक्ष ने आपत्ति जताई कि, आखिर उन्हें इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई? इसी बात को लेकर दोनों नेताओ के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष को कहा कि, वह चिल्लाये नहीं, वह उनसे 10 गुना ज्यादा जोर से चिल्ला सकते है। चिल्लाने से कुछ नहीं होगा। अमूमन शांत रहने वाले डॉ मोहन के इस अंदाज ने सभी का ध्यान उनकी तरफ खींचा।

क्यों आयोजित किया गया विधानसभा का विशेष सत्र?

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने के बाद मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया है। (Dr Mohan yadav Video MP Vidhan Sabha Special Session) सरकार की ओर से चर्चा का विषय ‘नारी शक्ति वंदन – महिलाओं का समग्र विकास और उनका सशक्तीकरण’ तय किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

केंद्र ने दिल्ली के लिए गेहूं खरीद गुणवत्ता मानक में विशेष छूट दी: मुख्यमंत्री

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: योगी आदित्यनाथ

सपा ने दिया उप्र के लोगों को ‘गाली’ देने वाली द्रमुक का साथ : मोदी

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: आरजी कर पीड़िता की मां

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

बंगाल के मतदाता ‘परिवर्तन’ चाहते हैं : भाजपा नेताओं ने जताया भरोसा

Q1. विधानसभा में विवाद किस मुद्दे पर हुआ?

महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण वाले निजी विधेयक को खारिज करने पर विवाद हुआ।

Q2. सीएम मोहन यादव क्यों नाराज हुए?

नेता प्रतिपक्ष के विरोध और तीखे सवालों के कारण सीएम नाराज हो गए।

Q3. विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन क्यों किया?

निजी विधेयक पर चर्चा नहीं होने के विरोध में विपक्ष ने वॉकआउट किया।