Face To Face Madhya Pradesh: कांग्रेस पर बिफरे सिंधिया.. IBC24 की रिपोर्ट के मुताबिक ये पार्टी मारेगी बाजी, पढ़िए पूरा खुलासा

Ads

  •  
  • Publish Date - September 10, 2023 / 08:33 PM IST,
    Updated On - September 10, 2023 / 08:44 PM IST

Face To Face Madhya Pradesh

Face To Face Madhya Pradesh: भोपाल : नमस्कार, आप देख रहे है फेस टू फेस मध्यप्रदेश देख रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में सियासी पारा हाई है और इस बार सियासी पारा हाई किया है सिंधिया के तीखे तेवर ने। जी हां.. आज अपने गढ़ ग्वालियर में.. भरे मंच से सिंधिया ने मध्यप्रदेश की बहनों से निवेदन किया जो बहनों के लिए निवेदन रहा तो कांग्रेस के लिए कड़ा प्रहार। सिंधिया ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को “लॉक” करके चाबी.. चंबल की नदी में विसर्जन कर देना। अब कांग्रेस भी सिंधिया के इस बयान पर पलटवार कर रही है तो इस चुनाव में जनता किसे करेगी लॉक और किसे करेगी शॉक? आज इसी मुद्दे पर डिबेट करेंगे। खास मेहमान जुड़ेंगे। लेकिन उससे पहले देखिए ये रिपोर्ट…

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले ही राजनीतिक दलों में जुबानी जंग देखने को मिल रही है। केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मप्र में कांग्रेस पर ताला लगा देना चाहिए और चाबी को चंबल नदी में विसर्जित कर देना चाहिए…

ऐसा नहीं है कि कांग्रेस को लेकर ज्योतिरादित्य के ये तेवर अभी देखने को मिल रहे। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे उनके तेवर और तीखे होते जा रहे हैं। वही कांग्रेस ने सिंधिया के बयान पर पलटवार किया और कहा कि, चंबल नदी के पानी में खुद्दारी से जीना सिखाने का तत्व है लेकिन, 2019 में सिंधिया को जनता ने जो ट्रेलर दिखाया था अब मप्र की जनता पूरी फिल्म दिखाने जा रही है..

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

मध्यप्रदेश की राजनीति में कहा जाता है, कि ग्वालियर-चंबल संभाग की 34 विधानसभा सीटों में से जिस दल के पास सबसे ज्यादा सीटें आ जाती है, वो पार्टी सरकार बना लेती है। साल 2018 के इलेक्शन में भी ऐसा हुआ था जब बीजेपी ग्वालियर चंबल की 34 विधानसभा सीटों में से केवल 7 सीटों पर जीत हासिल कर सकी थी लेकिन तब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे और अब बीजेपी में है। ऐसे में सिंधिया अब अपने पुराने तेवरों में कांग्रेस को घेर रहे है। ऐसे में देखना है, ज्योतिरादित्य सिंधिया को चंबल में कितना बूस्टअप दिला पाते है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें