IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024
भोपालः IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IBC24 न्यूज चैनल हर साल होनहार बेटे-बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देता है। इस बार भी मध्यप्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। इस बार संभाग में टॉप करने वाले बेटों भी को यह राशि प्रदान की गई। गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीएम डॉ मोहन यादव सभी विद्यार्थियों को चेक प्रदान किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और मंत्री कृष्णा गौर उपस्थित रही। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप पाने वाली छात्राओं में खंडवा जिले की भी छात्रा शामिल है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024: गायत्री ने 12वीं कक्षा में एग्रीकल्चर विषय की पढ़ाई की है और कृषि के क्षेत्र में गायत्री मालागार को अपने पिता से प्रेरणा मिली है। गायत्री के पिता कृषक हैं और उनकी माताजी ग्रहणी है। चार भाई–बहनों में गायत्री सबसे बड़ी बहन है। उनके बाद दो छोटी बहन है और एक भाई है। गायत्री 12वीं के बाद एग्रीकल्चर सब्जेक्ट से बीएससी करना चाहती हैं और कृषि के क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारी बनकर काम करने की इच्छा रखती हैं। उनका मानना है, की वर्तमान समय में कृषि के क्षेत्र को और अधिक उन्नत बनाने की आवश्यकता है। जिसके लिए पुरानी पद्धतियां और वर्तमान तकनीक दोनों को साथ लेकर चलना होगा, चूंकि गायत्री रांजनी जैसे छोटे से ग्रामीण इलाके से आती हैं तो यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। गायत्री अच्छा पढ़–लिख कर अपने परिवार का नाम तो रोशन करना चाहती ही है, साथ ही वह अपने गांव की भलाई के लिए भी काम करना चाहती है।