शह मात The Big Debate: ‘BJP की टीम ‘नवीन’.. ‘गढ़’ में क्यों बजा सियासी ‘बीन’? लगे वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा के आरोप, आखिर कांग्रेस का दावा आखिर कितना सही? देखिए वीडियो

Ads

'BJP की टीम 'नवीन'.. 'गढ़' में क्यों बजा सियासी 'बीन'? लगे वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा के आरोप, Congress Questions BJP's New Team

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 11:40 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 12:06 AM IST

रायपुरः Congress Questions BJP’s New Team नितिन नबीन की नई टीम में छग बीजेपी के सीनियर्स की उपेक्षा का आरोप करने के आरोप कांग्रेस ने लगाए है। वहीं भाजपा नेताओं का दावा है कि राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ का कद बढ़ा है। इससे छत्तीसगढ़ के सम्मान और संगठन में बढ़ते प्रभाव से जोड़कर देख रही है। तो कांग्रेस ने बीजेपी की नई टीम को लेकर वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

Congress Questions BJP’s New Team भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन में बदलाव करते हुए, नई टीम का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई टीम में छत्तीसगढ़ से दो नेताओं बड़ी जिम्मेदारी दी। पहला महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया और दूसरा दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन बीजेपी की नई टीम पर कांग्रेस चुटकी ले रही है। पीसीसी चीफ दीपक बैज का आरोप है कि जिन नेताओं ने पार्टी को खड़ा करने में जीवन खपा दिया, वो आज हाशिए पर हैं। पहले ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी नहीं हैं,बिना प्रभारी के छत्तीसगढ़ भाजपा विकलांग हो चुकी है। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भाजपा में पद छोटे-बड़े नहीं होते, बस जिम्मेदारी होती है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के ने भी कांग्रेस को नसीहत दी कि, बेहतर होगा कांग्रेस अपनी हालत देखे उसकी फिक्र करे।

वैसे संगठन में प्रदेश बीजेपी के सीनियर नेताओं की उपेक्षा के आरोप नए नहीं हैं, पहले कांग्रेस बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व को,सीनियर नेताओं को अपनी टीम में शामिल करने का तंज कस रहे थे अब उन्हें दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। सवाल ये कि नई टीम में प्रदेश के नेताओं की भागीदारी बढी है या विपक्ष के आरोप सही हैं।

इन्हें भी पढ़ें: