Usman Tariq Bowling Action: पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक पर लगेगा बैन? भारत-पाकिस्तान मैच से पहले खड़ा हुआ विवाद, लग सकता है बड़ा झटका

Ads

Usman Tariq Bowling Action: पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक पर लगेगा बैन? भारत-पाकिस्तान मैच से पहले खड़ा हुआ विवाद, लग सकता है बड़ा झटका

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 11:23 AM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 12:35 PM IST

Usman Tariq Bowling Action: पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक पर लगेगा बैन? भारत-पाकिस्तान मैच से पहले खड़ा हुआ विवाद, लग सकता है बड़ा झटका / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • तारिक गेंद फेंकते समय क्रीज पर अचानक रुक जाते हैं
  • एक्शन को लेकर 'अवैध गेंदबाजी' या चकिंग के आरोप लगे
  • कैमरन ग्रीन ने तो मैदान पर उनके एक्शन का मजाक भी उड़ाया था

इस्लामाबाद: Usman Tariq Bowling Action  पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक का गेंद फेंकने के दौरान क्षणिक विराम और क्रीज पर मूर्ति जैसी मुद्रा ने टी20 विश्व कप के दौरान कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। ऐसा लगता है कि वह बल्लेबाजों को भ्रम में डालने के लिए ऐसा करते हैं जिसको लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही विवाद भी खड़ा हो गया है। तारिक की रुक-रुक कर गेंद फेंकने की शैली को अवैध गेंद कहना या क्रिकेट की भाषा में कहें तो चकिंग कहना। उनके गेंदबाजी एक्शन की दो बार रिपोर्ट भी की गई लेकिन दोनों अवसरों पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके एक्शन को सही करार दिया।

स्पिनर उस्मान तारिक के एक्शन पर सवाल

Usman Tariq Bowling Action इस 28 वर्षीय ऑफ स्पिनर के अपरंपरागत गेंदबाजी एक्शन ने पहले ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कुछ खिलाड़ियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। उन्होंने इस सप्ताह श्रीलंका में अपने पहले टी20 विश्व कप मैच में अमेरिका के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। क्रिकेट के नियमों के अनुसार तारिक के एक्शन को अवैध ठहराना आसान भी नहीं है। किसी गेंदबाज के एक्शन को अवैध करार देने के लिए सबसे पहला कारण 15 डिग्री का नियम है। इस नियम के अनुसार गेंदबाज अपनी कोहनी को 15 डिग्री की सीमा से अधिक नहीं मोड़ सकता है जिसका मैदान पर मौजूद अंपायरों के लिए वास्तविक समय में सटीक आकलन करना लगभग असंभव है।

डेवाल्ड ब्रेविस रह गए थे हैरान

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाज कुछ ऐसे उल्लेखनीय खिलाड़ी हैं जो तारिक के गेंदबाजी एक्शन से हैरान रह गए थे। नवंबर में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तारिक की दूसरी ही गेंद पर पावर हिटर ब्रेविस आउट हो गए। लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की 3-0 से जीत के दौरान ग्रीन ने उनकी बाहर जाती एक गेंद को कवर में खड़े क्षेत्ररक्षक के पास पहुंचा दिया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। इस पर ग्रीन ने अविश्वास से अपना सिर हिलाया और बाउंड्री लाइन के पास तारिक के गेंदबाजी एक्शन का मजाक उड़ाया, हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक

तारिक का टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। नवंबर में त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान रावलपिंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 18 रन देकर चार विकेट लिए थे जिसमें हैट्रिक भी शामिल है। उन्होंने अब तक केवल चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 88 गेंदों पर 11 विकेट लिए हैं। जब चयनकर्ताओं ने तारिक को टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया तो किसी को हैरानी नहीं हुई क्योंकि वे जानते थे कि श्रीलंका की पिचें तेज गेंदबाजों की तुलना में धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अधिक उपयुक्त होंगी।

तारिक ने कहा, ‘‘मेरी बांह में दो कोहनी

तारिक का शीर्ष स्तर के क्रिकेट तक का सफर आसान नहीं था। पिछले दो सत्र में देश के प्रमुख घरेलू टी20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए उनके खिलाफ दो बार शिकायत दर्ज की गई, लेकिन दोनों ही मौकों पर लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में परीक्षण के बाद उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया। तारिक ने कहा, ‘‘मेरी बांह में दो कोहनी हैं। मेरी बांह स्वाभाविक रूप से मुड़ती है। मैंने इसकी जांच करवाई है और रिपोर्ट में यह स्पष्ट है। हर कोई महसूस करता है कि मैं अपनी बांह मोड़ता हूं। मेरी मुड़ी हुई बांह एक जैविक समस्या है।’’

ये भी पढ़ें

उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन इतना अलग क्यों है?

वे गेंद रिलीज करने से ठीक पहले एक ठहराव (Pause) लेते हैं और उनकी कोहनी में जन्मजात मोड़ है, जो बल्लेबाजों के लिए उनकी लेंथ पढ़ना मुश्किल बना देता है।

क्या उनका एक्शन अवैध (Illegal) है?

नहीं, आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर कोहनी 15 डिग्री से कम मुड़ती है, तो वह वैध है। पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने दो बार उनके एक्शन को सही पाया है।

"दो कोहनी" वाली बात क्या है?

तारिक का दावा है कि उनकी बांह की बनावट ऐसी है कि वह स्वाभाविक रूप से मुड़ी हुई दिखती है, जिसे वे अपनी 'बायोलॉजिकल प्रॉब्लम' कहते हैं।

कैमरन ग्रीन ने उनका मजाक क्यों उड़ाया?

ग्रीन उनकी गेंद पर आउट होने के बाद हैरान थे और उन्हें लगा कि तारिक का एक्शन संदिग्ध है, इसलिए उन्होंने बाउंड्री लाइन पर उनके एक्शन की नकल की थी।

श्रीलंका में उन्हें क्यों खिलाया जा रहा है?

श्रीलंका की पिचें धीमी और स्पिन के अनुकूल हैं, जहाँ तारिक जैसे 'मिस्ट्री स्पिनर' तेज गेंदबाजों से कहीं अधिक घातक साबित होते हैं।