IBC24 Janjatiya Pragya: ‘भाजपा की अगर सरकार नहीं आती तो विकास भी नहीं होता, कांग्रेस ने तो सिर्फ शोषण किया है’ मंत्री राकेश सिंह ने कही खरी-खरी
‘भाजपा की अगर सरकार नहीं आती तो विकास भी नहीं होता, कांग्रेस ने तो सिर्फ शोषण किया है’ मंत्री राकेश सिंह ने कही खरी-खरी

(IBC24 Janjatiya Pragya / Image Credit: IBC24 News)
भोपालः मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर IBC24 द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम "जनजातीय प्रज्ञा" का आगाज़ आज दोपहर 2 बजे राजधानी भोपाल में हुआ। इस महत्वपूर्ण मंच पर राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं, अब तक की उपलब्धियों, और आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत संवाद किया जा रहा है। महामंथन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश की कई बड़ी हस्तियाँ शिरकत कर रही हैं। इस कार्यक्रम में IBC24 के मंच पर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह पहुंचे। उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास को लेकर IBC24 के कई सवालों का जवाब दिया।
आदिवासी सेंट्रिक पॉलिटिक्स के संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोई कल्पना करने से ना तो आप रोक सकते हैं ना हम रोक सकते हैं। वो कल्पनाओं में अपनी सरकारें बनाए, हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन यथार्थ में स्थिति क्या है? यथार्थ में जिस छिंदवाड़ा को अपना गढ़ मानते थे, क्या आज वह उनके पास है? नहीं है। क्योंकि अब लोगों का जनता का मोह कांग्रेस से भंग हो चुका है। मैंने पहले ही कहा कि जनजातीय भाई-बहनों का जितना शोषण कांग्रेस ने किया है। आजादी के बाद के 56 57 सालों तक तो केवल और केवल पंचायत से लेकर दिल्ली तक सरकारें उनकी हुआ करती थी। जो कार्य आज हो रहे हैं, यह पहले हो जाना चाहिए थे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकारें नहीं आई होती, तो शायद यह विकास के कार्य नहीं होते। आज जब हम सड़क बनाने की बात करते हैं, आज जब हम पुल-पुलिया बनाने की बात करते हैं, आज जब हम स्कूल बनाने की बात करते हैं, आज हम अस्पताल बनाने की बात करते हैं तो यह समाज के सभी वर्गों के लिए है और विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों में जो पहुंच विहीन है। क्योंकि केवल जब सड़कें बनती हैं तो सड़कें आवागमन का रास्ता भर नहीं होती। यह भविष्य के सपनों को साकार करने वाला मार्ग होती हैं।
उन्होंने कहा कि सड़कों को समृद्धि मार्ग भी कहा जाता है सड़कें बनती हैं तो स्कूल आपके दरवाजे तक आता है। सड़कें बनती हैं तो स्वास्थ्य की सुविधाएं आपके दरवाजे तक आती हैं। सड़कें बनती हैं तो रोजगार के द्वार तक आप पहुंच जाते हो। उद्योग,काम-धंधे इन सब की शुरुआत होती है। आज गांव-गांव तक पक्की सड़कों का जाल बिछ गया है। पुल पुलिया बन चुकी हैं। अभी पूर्णतः है ऐसा हम नहीं मानते। लेकिन जितनी आवश्यकताएं थी उससे ज्यादा काम भारतीय जनता पार्टी की सरकारें कर रही हैं और डॉक्टर मोहन यादव जी के क्षेत्र के नेतृत्व में तो हम यह कह सकते हैं कि महाकौशल सहित हमारे जितने भी जनजातीय क्षेत्र हैं, उन सभी में लगातार बेहतर कार्य हो रहा है। अगर देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं होती, मोदी जी का नेतृत्व नहीं होता तो जनजातीय क्षेत्रों में ऐसे पुरस्कारों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। मोदी सरकार ने चुन चुनकर ऐसी प्रतिभाओं को निकालकर उनका सम्मान किया और समाज में उन मंचों तक उनको लेकर आए कि जहां वह दूसरों के लिए भी प्रेरणा बने। यही भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की कार्यपद्धति है और इसी कार्य पद्धति के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=WXjRXjEMtro
इन्हें भी पढ़ें:
- IBC24 Janjatiya Pragya: सड़क निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण का भी रखा जा रहा खास ध्यान, मंत्री राकेश सिंह की प्लानिंग सुनकर आप भी कहेंगे- ये देशभर में लागू होना चाहिए
- IBC24 Janjatiya Pragya: सड़कों के लिए ‘लोकपथ एप’, खराब सड़कों की मरम्मत के लिए नहीं काटना होगा सरकारी कार्यालयों का चक्कर, 4 दिन के भीतर सुधर जाएगी सड़क
- IBC24 Janjatiya Pragya: CPPP मॉडल क्या है? मध्यप्रदेश के विकास को कैसे ये नई गति देगी? मंत्री विश्वास सारंग ने बताया क्या है सरकार की प्लानिंग
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Janjatiya Pragya: 'If the BJP government had not come to power, there would have been no development; Congress has only exploited', Minister Rakesh Singh said frankly
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm