BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IBC24 Janjatiya Pragya: सड़कों के लिए ‘लोकपथ एप’, खराब सड़कों की मरम्मत के लिए नहीं काटना होगा सरकारी कार्यालयों का चक्कर, 4 दिन के भीतर सुधर जाएगी सड़क

सड़कों के लिए ‘लोकपथ एप’, खराब सड़कों की मरम्मत के लिए नहीं काटना होगा सरकारी कार्यालयों का चक्कर, No need to visit government offices to repair bad roads

IBC24 Janjatiya Pragya: सड़कों के लिए ‘लोकपथ एप’, खराब सड़कों की मरम्मत के लिए नहीं काटना होगा सरकारी कार्यालयों का चक्कर, 4 दिन के भीतर सुधर जाएगी सड़क
Deepak Sahu
Published: 02 Dec 2025 | 5:25 pmModified: 04 Dec 2025 | 2:34 pm

भोपालः IBC24 Janjatiya Pragya: मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर IBC24 द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम "जनजातीय प्रज्ञा" का आगाज़ आज दोपहर 2 बजे राजधानी भोपाल में हुआ। इस महत्वपूर्ण मंच पर राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं, अब तक की उपलब्धियों, और आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत संवाद किया जा रहा है। जनजातीय प्रज्ञा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश की कई बड़ी हस्तियाँ शिरकत कर रही हैं। इस कार्यक्रम में IBC24 के मंच पर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह पहुंचे। उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास को लेकर IBC24 के कई सवालों का जवाब दिया।

IBC24 Janjatiya Pragya: सड़कों की गुणवत्ता और लापरवाही पर एक्शन को लेकर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जब आप किसी भी विभाग के मुखिया के रूप में कार्य करते हैं तो स्वयं को इस योग्य बनाना होता है कि लोग भी उसका अनुसरण करे। हमने बहुत सारे कदम उठाए। सबसे पहले सड़कों को लेकर हमने लोकपथ ऐप बनाया। लोकपथ ऐप ऐसा ऐप है, जिसे कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकता है। अगर आपको कहीं पर सड़क में गड्ढा दिखता है तो लोकपथ ऐप से आप उसकी फोटो खींचिए। वह जिओ टैग्ड फोटो होगा। इसीलिए सीधे उस क्षेत्र के इंजीनियर के पास जाएगा और उस इंजीनियर की जिम्मेदारी है। 4 दिन के अंदर समस्या का समाधान होगा। पहले क्या होता था कि उसकी शिकायतें हो रही हैं। फिर कब इंजीनियर तक पहुंच रहा है? इसकी कोई जानकारी नहीं हो पाती थी। लोकपथ एप में भी पहले 7 दिन का वक्त था, जिसे अब घटाकार 4 दिन कर दिया गया है। 4 दिन के अंदर इंजीनियर को वापस से फोटो उसमें अपलोड करना होगी ताकि शिकायत्तकर्ता को भी पता चल सके और बाकी लोगों को भी पता चल सके कि वह गड्ढा भर दिया गया है। इससे लोगों को आसानी हो रही है। शिकायत करने कहीं जाना नहीं पड़ रहा। मुझे खुशी है कहते हुए कि लोकपथ ऐप के बनने में 5 महीने ही हुए थे और कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन जी ने लोकपथ ऐप पर सवाल पूछा था जो यह दिखाता है कि लोकपथ ऐप ने मध्य प्रदेश की सीमाओं को पार करके और देश भर में लोगों के भीतर एक विश्वास अर्जित किया है। अब हम उसमें और भी विस्तार करने जा रहे हैं। आने वाले समय में मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाला कोई भी व्यक्ति उस ऐप को अगर डाउनलोड कर लेगा तो उसकी पूरी यात्रा सुगम और आसान होगी। बहुत सारी सुविधाएं उसमें हम जोड़ने जा रहे हैं और जल्दी ही मुख्यमंत्री जी से उसका फिर से हम एक तरह से रीॉन्चिंग कराएंगे। पुनः उसका लोकार्पण कराएंगे। उन सुविधाओं के साथ जो ना केवल मध्य प्रदेश आने वाले यात्रियों का मार्ग आसान करेगी, बल्कि उन्हें ब्लैक स्पॉट से लेकर बहुत सारे स्थानों की जानकारियां भी देगी। यानी ऑन रोड असिस्टेंस भी अब मिल सकेगा। उसके साथ-साथ हमने अब कोशिश की है कि विभाग में ज्यादातर चीजें सिंगल क्लिक पर हो।

उन्होंने बताया कि हमने रोड एसेट मैनेजमेंट सिस्टम यानी रैंप्स तैयार करा रहे हैं। रोड एसेट मैनेजमेंट सिस्टम हर रोड की बनने से लेकर उस रोड की रफनेस से लेकर और कब उसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता होगी, वो सब कुछ एक ही स्थान पर होगा। किसी भी ब्रिज के बारे में वो ब्रिज कब बना? कब कब उसका मेंटेनेंस हुआ और कब उस पर ज्यादा काम करने की आवश्यकता है, वह भी उसके माध्यम से हमको मिलेगा। तो पूरे प्रदेश में एक ही स्थान पर बैठकर इन सारी चीजों को देखा जा सकेगा। इसके साथ-साथ में हम आईपीएमएस यानी इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टमलेकर आ रहे हैं। किसी भी प्रोजेक्ट के प्रारंभ होने से निविदा की प्रक्रिया प्रारंभ होने से लेकर उसकी पूर्णता तक सब कुछ ऑनलाइन होगा और अगर किसी को समय वृद्धि चाहिए है तो वह भी उसी के माध्यम से मिलेगी। उसका पेमेंट भी उसके माध्यम से होगा। उसमें होने वाला विलंब या समय के पूर्व होने वाला कार्य वह सब भी उसमें साफ-साफ दिखाई देगा। एक तरह से हम कहेंगे कि पारदर्शिता के साथ विभाग के काम आसान होंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=WXjRXjEMtro

 

इन्हें भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: No need to visit government offices to repair bad roads

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm