Mahamandaleshwar Hiteshwarananda Saraswati : प्रयागराज महाकुंभ में पहली बार मेवाड़ के इस सन्यासी को मिला महामंडलेश्वर की उपाधि, सम्मान मिलते ही कह दी यह बड़ी बात

प्रयागराज महाकुंभ में पहली बार मेवाड़ के सन्यासी को मिला....Mahamandaleshwar Hiteshwarananda Saraswati: For the first time in...

Mahamandaleshwar Hiteshwarananda Saraswati : प्रयागराज महाकुंभ में पहली बार मेवाड़ के इस सन्यासी को मिला महामंडलेश्वर की उपाधि,  सम्मान मिलते ही कह दी यह बड़ी बात

Mahamandaleshwar Hiteshwarananda Saraswati : IBC24


Reported By: Harpreet Kaur,
Modified Date: January 28, 2025 / 12:07 pm IST
Published Date: January 28, 2025 12:06 pm IST

भोपाल : Mahamandaleshwar Hiteshwarananda Saraswati प्रयागराज महाकुंभ में स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को महामंडलेश्वर की उपाधि से विभूषित किया गया है। मेवाड़ क्षेत्र से पहली बार एक संन्यासी को यह सम्मान प्राप्त हुआ है, जिससे संत समाज और स्थानीय लोग खासे उत्साहित हैं। स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को यह प्रतिष्ठित उपाधि महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा द्वारा प्रदान की गई, और उनका पट्टाभिषेक पूरी विधि-विधान से किया गया। महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने के बाद, स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने समाज के लिए अपने कार्यों को और भी मजबूत करने का संकल्प लिया। उनका योगदान सनातन धर्म को बढ़ावा देने में अहम रहा है और वे समाज के धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे हैं।

Read More : Fight Between Two Tigers : कान्हा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के सामने भिड़े दो बाघ, जानलेवा संघर्ष का रोमांचक नजारा देख रह गए दंग, वीडियो हुआ वायरल

महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया

Mahamandaleshwar Hiteshwarananda Saraswati महामंडलेश्वर बनने के लिए संन्यासियों को धार्मिक और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने की आवश्यकता होती है। उनके पट्टाभिषेक के बाद, उन्हें इस उपाधि से नवाजा जाता है और उनके ऊपर समाज की कई जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं। यह उपाधि केवल उन व्यक्तित्वों को दी जाती है, जो अपने कार्यों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाते हैं और धार्मिक जीवन को आगे बढ़ाते हैं।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।