Mohan Yadav On PM Modi Appeal: अब मुख्यमंत्री के काफिले में चलेंगे सिर्फ इतने वाहन, रैलियों पर भी लगी रोक, सरकार ने अचानक लागू किए नए निर्देश, जानें क्या है कारण?

Ads

Mohan Yadav On PM Modi Appeal: अब मुख्यमंत्री के काफिले में चलेंगे सिर्फ इतने वाहन, रैलियों पर भी लगी रोक, सरकार ने अचानक लागू किए नए निर्देश, जानें क्या है कारण?

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 07:12 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 07:13 AM IST

Mohan Yadav On PM Modi Appeal | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री के काफिले में अब केवल 8 वाहन चलेंगे
  • भ्रमण के समय वाहन रैली आयोजित नहीं होगी
  • नव नियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करेंगे

भोपाल: Mohan Yadav On PM Modi Appeal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर आगामी आदेश तक अपने कारकेड में वाहनों की संख्या कम कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को राज्य मंत्री परिषद की बैठक में मंत्री परिषद के सदस्यों से वर्तमान वैश्विक संकट को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने सहित राष्ट्र हित में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने की अपील की थी। मध्यप्रदेश गंभीरता से इस पर अमल करेगा। इस तारतम्य में राज्य सरकार ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री के काफिले में चलेंगे 8 वाहन

Mohan Yadav On PM Modi Appeal आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री के कारकेड में 13 वाहनों के स्थान पर 8 वाहन ही चलेंगे। उनके भ्रमण के समय वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी। सभी मंत्रीगण यात्रा में न्यूनतम वाहनों का प्रयोग करेंगे। यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि नव नियुक्त निगम-मंडल के पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करें और वाहन रैली आयेाजित न करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के आहवान और दिए गए सुझावों के अनुरूप मध्यप्रदेश में शासकीय कार्यों में मितव्ययता के उपायों पर अमल करने को कहा है। मंत्रीगण सहित निगम-मंडल के पदाधिकारियों और आम नागरिकों से वाहनों के कम से कम प्रयोग करने, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और अनावश्यक रूप से वाहनों का उपयोग न किए जाने को कहा गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

मुख्यमंत्री के कारकेड में कितने वाहन रहेंगे?

अब केवल 8 वाहन रहेंगे।

वाहन रैली क्यों बंद की गई?

पेट्रोल-डीजल की बचत और सादगी को बढ़ावा देने के लिए।

क्या मंत्रीगण भी वाहनों की संख्या कम करेंगे?

हाँ, सभी मंत्रीगण न्यूनतम वाहनों का प्रयोग करेंगे।