ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान

Ads

ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 01:16 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 01:16 AM IST

वाशिंगटन, 12 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतरिक्ष में हथियार तैनात करने की महत्वाकांक्षी योजना पर अगले 20 वर्षों में करीब 1.2 हजार अरब अमेरिकी डॉलर खर्च होने का अनुमान है। इस योजना को “गोल्डन डोम फॉर अमेरिका” मिसाइल रक्षा कार्यक्रम के रूप में पेश किया गया है।

अमेरिकी संसद के बजट कार्यालय (सीबीओ) की नई रिपोर्ट के अनुसार, यह राशि ट्रंप द्वारा पिछले वर्ष बताए गए 175 अरब डॉलर के शुरुआती अनुमान से कहीं अधिक है।

मंगलवार को जारी सीबीओ रिपोर्ट में कहा गया है कि यह किसी विशेष सरकारी प्रस्ताव का अंतिम अनुमान नहीं, बल्कि “एक संभावित मॉडल” पर आधारित विश्लेषण है।

ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालने के पहले ही सप्ताह में एक शासकीय आदेश जारी कर इस भविष्यवादी रक्षा प्रणाली को मंजूरी दी थी। उस समय उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि यह प्रणाली उनके कार्यकाल की समाप्ति, यानी जनवरी 2029 से पहले पूरी तरह चालू हो जाए।

सीबीओ की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा विभाग ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस परियोजना के तहत कितनी और किस प्रकार की प्रणालियां तैनात की जाएंगी। इसी वजह से “गोल्डन डोम” की दीर्घकालिक लागत का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है।

इस मिसाइल रक्षा प्रणाली की अवधारणा कुछ हद तक इजराइल की बहु-स्तरीय रक्षा प्रणाली “आयरन डोम” से प्रेरित मानी जा रही है। आयरन डोम ने ईरान और उससे जुड़े चरमपंथी संगठनों की ओर से किए गए रॉकेट और मिसाइल हमलों को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी।

अमेरिकी संसद पहले ही इस मिसाइल रक्षा पहल के लिए लगभग 24 अरब डॉलर की मंजूरी दे चुकी है।

एपी खारी संतोष

संतोष