MP Digvijaya Singh Poster: गद्दार वाले पोस्टर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा – ‘गद्दारों को ..’ 

Ads

MP Digvijaya Singh Poster: गद्दार वाले पोस्टर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा - 'गद्दारों को ..' 

  •  
  • Publish Date - April 12, 2025 / 12:53 PM IST,
    Updated On - April 12, 2025 / 12:53 PM IST

MP Digvijaya Singh Poster/ Image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • गद्दार वाले पोस्टर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान
  • गद्दारों को पहचानों - दिग्विजय सिंह
  • कल प्रदेशभर में लगे थे दिग्विजय सिंह को लेकर पोस्टर

MP Digvijaya Singh Poster: भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते शुक्रवार को कई जगहों पर वक्फ कानून में बदलाव के मुद्दे को राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे। इस पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने पुलिस से मांग की कि वह यह पोस्टर लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। वहीं, अब इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि, ‘गद्दारों को पहचानों..।’

Read More: Dr. Bhimrao Ambedkar Abhayaranya: मध्‍यप्रदेश को मिला 25वां अभयारण्‍य.. संविधान निर्माता के नाम से जाना जाएगा ये वनक्षेत्र, सीएम ने किया ऐलान 

दरअसल, कल प्रदेशभर में दिग्विजय सिंह को लेकर पोस्टर लगे थे, जिसमें लिखा गया था– ‘‘वक्फ बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह’’। पोस्टर में दिग्विजय सिंह की तस्वीर पर एक सील से ठप्पा भी लगाया गया, जिस पर छपा है- ‘‘वतन के, धर्म के, पूर्वजों के गद्दार।’’ इस पोस्ट के हर शहरों में लगने के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी, जिसके बाद मध्यप्रदेश की सियासत गर्मा गई।