Bhopal Weather Update News : सावधान! भोपाल में पारा 40° पार, आज 10 जिलों में लू का अलर्ट, घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर

Ads

मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। भोपाल समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 07:34 AM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 07:34 AM IST

Bhopal Weather Update News / Image Source : file

HIGHLIGHTS
  • भोपाल में तापमान 41°C तक पहुंचने की संभावना।
  • प्रदेश के 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी।
  • नर्मदापुरम सबसे गर्म, पारा 43°C तक पहुंचा।

भोपाल: Bhopal Weather Update News  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। पिछले 24 घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव आया है। भोपाल में पारा एक बार फिर 40.2 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बादलों के छंटते ही दिन के तापमान में तेजी से उछाल आया है, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।आज भोपाल में पारा 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

MP Heatwave Alert 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी

भोपाल में मंगलवार को दिन का तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं बादलों के साफ होने से रात का पारा 4.4 डिग्री लुढ़ककर 23.4 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग ने बुधवार को मध्य प्रदेश के 10 जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो नर्मदापुरम 43 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

40 डिग्री के पार है तापमान

इसके अलावा सीधी, नौगांव, रायसेन और रतलाम में भी पारा 42 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। ग्वालियर और जबलपुर में भी तापमान 40 डिग्री के पार है, जबकि इंदौर 39.9 डिग्री के साथ भीषण गर्मी की चपेट में है। बता दें की आसमान साफ होने की वजह से सीधे आने वाली धूप दिन के तापमान को और बढ़ा रही है।

अनावश्यक घर से न निकले बहार

बता दें की आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। लू के अलर्ट को देखते हुए ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-