MP Rajya Sabha Election 2026 Mahesh Kenwat || Image- AI Generated File
भोपाल: 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। (MP Rajya Sabha Election 2026 Mahesh Kenwat) पार्टी ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश का आरोप लगाते हुए अपने सभी विधायकों को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु भेजने का फैसला किया है।
#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh BJP candidate for Rajya Sabha elections, Mahesh Kewat, filed his nomination in the presence of Chief Minister Mohan Yadav, today pic.twitter.com/PjBE9rGaU1
— ANI (@ANI) June 8, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
विपक्ष के नेता उमंग सिंघार दावा किया कि भाजपा के लोग कांग्रेस विधायकों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विधायकों को “नोटों से भरे बैग” का लालच दिया गया, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की सभी कोशिशें मतदान के दिन विफल होंगी।
230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान प्रभावी संख्या 229 है और राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 वोटों की आवश्यकता है। भाजपा के पास 164 विधायक हैं और वह दो सीटें जीतने की मजबूत स्थिति में है। पार्टी ने तरूण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केंवट को उम्मीदवार बनाया है। वही इसके बाद भाजपा के 48 वोट बाकी है। (MP Rajya Sabha Election 2026 Mahesh Kenwat) ऐसे में अगर सत्ताधारी दल जोड़तोड़ कर 10 और वोट जुगाड़ कर लेती है तो वह तीसरी सीट पर भी कब्ज़ा जमा सकते है। जाहिर है कांग्रेस को अपने क्रॉस वोटिंग की चिंता सताए जा रही है और ऐसे में वह हर हल में अपने विधायकों को भाजपा के सम्पर्क से दूर रखने की कोशिश एम् जुटी हुई है।
कांग्रेस ने पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान गणित के अनुसार कांग्रेस के पास 64 विधायक हैं, जबकि एक विधायक का मतदान अधिकार अदालत के आदेश के कारण प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद पार्टी के पास आवश्यक 58 वोटों से अधिक समर्थन होने का दावा किया जा रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कांग्रेस के इस कदम को वर्ष 2020 के सियासी उलटफेर से जोड़कर देखा जा रहा है, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद कमल नाथ की सरकार गिर गई थी। (MP Rajya Sabha Election 2026 Mahesh Kenwat) इसी अनुभव को देखते हुए कांग्रेस इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और मतदान तक अपने विधायकों को एक साथ रखने की रणनीति पर काम कर रही है।
मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल
एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी
झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं