MP Women Commission Appointment / Image SOURCE : social media
भोपाल : MP Women Commission Appointment भोपाल में राजनीतिक नियुक्तियों के सिलसिले के तहत राज्य शासन ने महिला आयोग में लंबे समय से रिक्त पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। छह साल के लंबे अंतराल के बाद हुई इन नियुक्तियों में रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष और साधना स्थापक को आयोग का सदस्य बनाया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन दोनों की नियुक्ति तीन साल के कार्यकाल के लिए की गई है।
WOMEN & CHILD DEVELOPMENT by snehaasingh216
आपको बता दें की राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। कल भी राज्य सरकार ने निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में बड़ा फेरबदल करते हुए एक दर्जन से अधिक संस्थाओं के लिए अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नई सूची जारी की थी। इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी सौपीं गई थी।
राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों में नई नियुक्तियाँ की गई थी । प्रमुख नियुक्तियों कुछ इस प्रकार है :
डॉ. राघवेंद्र शर्मा: अध्यक्ष, योग आयोग
संदीप जैन: अध्यक्ष, जबलपुर विकास प्राधिकरण
वीरेंद्र गोयल: अध्यक्ष, सिंगरौली विकास प्राधिकरण
पंकज जोशी: अध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
राकेश जादौन: उपाध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
प्रभु दयाल कुशवाहा: अध्यक्ष, कुश समाज कल्याण बोर्ड
ओम जैन: अध्यक्ष, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल
कौशल शर्मा: अध्यक्ष, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान
विनोद गोटिया: अध्यक्ष, तीर्थ स्थान एवं मेला विकास प्राधिकरण
राज्य शासन द्वारा इन नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन नियुक्तियों को शासन के कामकाज को और अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद अब संबंधित पदाधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।