MP Weather Update/Image Source: IBC24 File
भोपाल: MP Weather Update: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार खासकर उत्तरी मध्यप्रदेश में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।
उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल संभाग और सागर संभाग के करीब 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं। इनसे लगे जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं।
MP Weather Update: नए सिस्टम के कारण दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, प्रदेश में हल्की सर्दी का असर अभी भी बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह और रात के समय ठंड का एहसास रहेगा। फिलहाल ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में ठंड और हल्की गर्माहट के बीच मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिलेगा जबकि कुछ जिलों में बारिश की हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।