Weather Update Today | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: फरवरी का आधा महीना लगभग बीत चुका है। इसके बावजूद ठंड का सिलसिला जारी है। हालांकि कुछ राज्यों में ठंड का असर कम हुआ, लेकिन कई हिस्सों में ठंड वापस लौट रही है, तो वहीं कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने 14 फरवरी तक कई हिस्सों में बारिश का (Weather Update Today) अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, ईस्ट मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, साउथ उत्तर प्रदेश, साउथ बिहार, झारखंड और दूसरे इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 13 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 14 फरवरी के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां 15 फरवरी तक इलाके में सूखा मौसम रहने का अनुमान लगाया है। कश्मीर में कोल्ड वेव की बात करें तो, कश्मीर में कोल्ड वेव से कुछ राहत मिली, लेकिन शनिवार को पूरी घाटी में मिनिमम टेम्परेचर फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे रहा।