Reported By: Indresh Suryavanshi
,cricket/ image source: IBC24
नई दिल्ली: रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में होने वाले हाई-वोल्टेज टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में स्थानीय पंडित-पुजारियों और क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया। भक्तों ने भगवान से टीम इंडिया की विजय की प्रार्थना की और मैच में शुभ परिणाम की कामना की।
India vs Pakistan Match Today के इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले देशभर के कई हिस्सों में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजन, अर्चना और हवन का आयोजन किया जा रहा है। फैन्स अपने-अपने स्तर पर भगवान से जीत की कामना कर रहे हैं और स्टेडियम में भारतीय टीम के प्रदर्शन के लिए उत्साहपूर्वक तैयारी कर रहे हैं।
भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष पूजा, अंगारेश्वर मंदिर में भारतीय टीम की जीत की कामना उज्जैन। T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत के साथ ही आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में शिव की नगरी उज्जैन में भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं। शहर के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में आज भारतीय क्रिकेट टीम की विजय की कामना को लेकर विशेष पूजन-अभिषेक संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें भगवान अंगारेश्वर के समीप हाथों में लेकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान अंगारेश्वर का पंचामृत—दूध, दही, घी सहित अन्य पवित्र द्रव्यों से अभिषेक किया गया। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पंडित उपस्थित रहे।
वहीं, आज आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से होने वाला है, ऐसे में भारतीय विजय के लिए प्रार्थना करने हेतु श्रद्धालु और क्रिकेट प्रशंसक उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ पड़े हैं।
मंदिर के पुजारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि भगवान अंगारेश्वर, भगवान मंगल का स्वरूप माने जाते हैं। हिंदू परंपरा में मंगल ग्रह को बल, पराक्रम, ऊर्जा और नेतृत्व का कारक माना गया है। मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है, इसलिए भारतीय टीम में शक्ति, ओजस और पराक्रम की वृद्धि के उद्देश्य से आज विशेष पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रार्थना है कि भारतीय खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास और पराक्रम के साथ मैदान में उतरें और पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पराजित कर देश को विजय का गौरव दिलाएं। पुजारी ने यह भी कहा कि अंगारेश्वर नाम स्वयं भगवान मंगल का जन्म नाम है, और उनके पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। इसी आस्था के साथ समस्त श्रद्धालुओं ने भगवान से कामना की कि भारत एक बार फिर पाकिस्तान को हराए और विश्व कप भारत लेकर आए।
पटना में आज पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम की विजय की कामना को लेकर विशेष पूजन-अभिषेक संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें भगवान अंगारेश्वर के समीप हाथों में लेकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
#WATCH | Bihar: Special prayers being offered in Patna for the Indian cricket team’s victory in today’s ICC T20 World Cup match against Pakistan. pic.twitter.com/uU67dQgzge
— ANI (@ANI) February 15, 2026
वाराणसी में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच से पहले, प्रशंसकों ने टीम इंडिया की जीत के लिए हवन और पूजा की। टीम की जीत के लिए पूजन, अर्चना और हवन का आयोजन किया जा रहा है। फैन्स अपने-अपने स्तर पर भगवान से जीत की कामना कर रहे हैं और स्टेडियम में भारतीय टीम के प्रदर्शन के लिए उत्साहपूर्वक तैयारी कर रहे हैं।
#WATCH | Varanasi, UP: Fans perform hawan and pooja for Team India’s victory ahead of the India-Pakistan match today in the ICC T20 World Cup 2026. pic.twitter.com/ozmKD1XdVv
— ANI (@ANI) February 15, 2026