Reported By: Sakshi Tripathi
,MP Weather Update Today / Image Source : AI GENERATED
भोपल : MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच भीषण गर्मी और तपिश का दौर जारी है, जिससे पूरा प्रदेश भट्टी की तरह तप रहा है। राजधानी भोपाल सहित राज्य के 16 शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में ‘रेड अलर्ट’ और 19 जिलों में लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इस भीषण तपिश के बीच खजुराहो 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। खजुराहो के बाद नौगांव में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, दतिया में 45.2 डिग्री, सतना और टीकमगढ़ में 45 डिग्री, जबकि रीवा में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं ग्वालियर में पारा 44.1 डिग्री, जबलपुर में 43.9 डिग्री और राजधानी भोपाल में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
भीषण गर्मी के इस कहर के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर भी दी है। नौतपा के इस दौर में अब 28 मई से प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से मध्य प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।