MP Weather Update News : MP बना सुलगती हुई भट्टी! 43 डिग्री के टॉर्चर के बीच 4 जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट, अगले 4 दिन और झुलसाएगी गर्मी

मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना समेत कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 4 दिनों तक हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी है।

MP Weather Update News : MP बना सुलगती हुई भट्टी! 43 डिग्री के टॉर्चर के बीच 4 जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट, अगले 4 दिन और झुलसाएगी गर्मी

MP Weather Update News / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 24, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: May 24, 2026 12:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45°C के पार
  • 11 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में लू का अलर्ट
  • अगले 4 दिन तक हीटवेव जारी रहने की संभावना

भोपाल : MP Weather Update News  मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका है। इस बिगड़ते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है।

Madhya Pradesh Heatwave Alert 11 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में लू

प्रदेश में इस समय छतरपुर के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रिकॉर्ड किए गए हैं, जहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया है। धूप और गर्म हवाओं के को देखते हुए मौसम विभाग ने टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य के 11 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

4 दिन तक प्रदेश में हीटवेव की चेतवानी

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल इस भीषण गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 4 दिन तक प्रदेश में हीटवेव यानी लू का यह दौर इसी तरह जारी रहने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.